फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major action by Una Forest Department: 10 vehicles loaded with illegal forest produce seized during an overnig

Himachal: वन विभाग ऊना की बड़ी कार्रवाई: रात भर चले सर्च ऑपरेशन में अवैध वन उपज से लदे 10 वाहन जब्त

Sat, 20 Jun 2026 09:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 09:36 AM IST
सार

प्रदेश वन विभाग ऊना ने वन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वन संपदा से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है। 

विज्ञापन
Major action by Una Forest Department: 10 vehicles loaded with illegal forest produce seized during an overnig
अवैध वन उपज से लदे 10 वाहन जब्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश वन विभाग ऊना ने वन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वन संपदा से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है। रेंजर ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि शनिवार को प्रतिबंधित और बिना अनुमति वाली वन उपज की अवैध आवाजाही के संबंध में विभाग को एक पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए डीएफओ ऊना विकल्प यादव के निर्देशानुसार, अंब और भरवाईं रेंज में तुरंत विशेष टीमों का गठन किया गया। वन विभाग की इन मुस्तैद टीमों ने रात 1:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक एक सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया।

विज्ञापन

इस पूरी रात चले अभियान के दौरान फील्ड स्टाफ की सतर्कता से कुल 10 वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इनमें से दो वाहनों को भरवाईं रेंज के स्टाफ ने पकड़ा, जो देहरा डिवीजन की ओर से आ रहे थे। वहीं, अंब रेंज में कुल आठ वाहन पकड़े गए, जिनमें से सात वाहन ऊना डिवीजन और एक वाहन हमीरपुर डिवीजन से संबंधित था। चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन चालक के पास वन उपज ले जाने का कोई वैध परमिट या अनुमति पत्र नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन सभी वाहनों में प्रतिबंधित चौड़ी पत्ती वाली प्रजातियों की लकड़ियां लदी हुई थीं। वन विभाग ने बिना परमिट के चल रहे इन सभी 10 वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गंभीर मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध के मामले दर्ज कर लिए गए हैं। विभाग की ओर से अब इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि यह अवैध वन उपज निजी भूमि से काटी गई है या सरकारी वन भूमि से। लकड़ी के मुख्य स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफल और त्वरित सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने में वन विभाग के फील्ड स्टाफ ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। इस साहसिक कार्रवाई में रंजीत सिंह, संजीव कुमार, ऊषा ठाकुर, विक्रांत, नरेंद्र, साहिल, नरेश, विकास और शक्ति चंद सहित अन्य कर्मचारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed