{"_id":"66cd6c94fb0c76ea4f01568c","slug":"major-accident-was-averted-on-bijli-mahadev-road-hrtc-bus-skidded-in-the-mud-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: बिजली महादेव सड़क में बड़ा हादसा टला , कीचड़ में स्किड हुई एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बिजली महादेव सड़क में बड़ा हादसा टला , कीचड़ में स्किड हुई एचआरटीसी बस
Tue, 27 Aug 2024 11:35 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:35 AM IST
सार
बिजली महादेव से कुल्लू की ओर आ रही एचआरटीसी की बस ठेला गांव के समीप कीचड़ में स्किड हो गई।
विज्ञापन
बिजली महादेव सड़क में बड़ा हादसा टला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजली महादेव सड़क में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। बिजली महादेव से कुल्लू की ओर आ रही एचआरटीसी की बस ठेला गांव के समीप कीचड़ में स्किड हो गई। बस का पिछला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी।
विज्ञापन
यहां पर कच्ची मिट्टी व कीचड़ होने के चलते यह हादसा पेश आया। हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं। बीती रात बारिश के बाद सड़क में कीचड़ था। इसके बाद बस को निकाला गया।
विज्ञापन