फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major accident averted at Jubbarhatti airport, plane stopped by applying emergency brakes, Deputy Chief Minist

हिमाचल: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका विमान, उप मुख्यमंत्री थे सवार

Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

दिल्ली से शिमला पहुंचे एलाइंस एयर के विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग करवाई गई।

विज्ञापन
Major accident averted at Jubbarhatti airport, plane stopped by applying emergency brakes, Deputy Chief Minist
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर का एटीआर-42 विमान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ब्रेक से रोका गया। सुरक्षा कारणों से अन्य उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार को भी एलायंस एयर की उड़ानें नहीं होंगी। विमान में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी अतुल वर्मा सहित 44 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान ब्रेक में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली थी। पायलटों को लैंडिंग के बाद गति कम करने में कठिनाई हुई, जिससे उन्हें अंतिम क्षण में आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े और बीच रेनवे पर लैंडिंग की शुरुआत हुई। विमान रुकने से पहले रनवे से लगभग आगे निकल गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने एटीआर-42 विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश बोले, हवाई पट्टी के अंत में पहुंच गया था विमान
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि, लैंडिंग के दौरान कुछ तकनीकी समस्या थी और विमान हवाई पट्टी के अंत के करीब पहुंच गया था। मैं आपको केवल इतना बता सकता हूं कि रनवे खत्म होने के बाद विमान रुक गया।


 

सालों से उठ रही रनवे के विस्तार की मांग
जुब्बरहट्टी एक टेबलटॉप हवाई अड्डा है, यहां रनवे एक ऊंचे पठार पर स्थित है, और दोनों ओर खड़ी ढलानें हैं। छोटे रनवे और आसपास की पहाड़ियों के कारण यहां लैंडिंग चुनौतीपूर्ण है। बीते कई सालों से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के रनवे में विस्तार की मांग उठाई जा रही है लेकिन यह मांग सिरे नहीं चढ़ पा रही।

लैंडिंग के बाद आई समस्या : एलायंस एयर
हादसे के बाद एलायंस एयर ने अपना पक्ष जारी कर बताया है कि दिल्ली से शिमला आ रही फ्लाइट संख्या 9I-821 में शिमला में लैंडिंग के बाद तकनीकी समस्या आई थी, कोई आपातकालीन लैंडिंग नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान चालक दल को इसका पता चला। निरीक्षण के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को उतारने का निर्णय लिया गया। तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फ्लाइट ठीक होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को सेवाएं बंद रहेंगी।


उड़ान के दौरान नहीं आई कोई समस्या : धनपाल सिंह
हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक धनपाल सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान ने नियमित निरीक्षण के बाद ही दिल्ली से उड़ान भरी थी और उड़ान के दौरान कोई समस्या नहीं आई। विमान शिमला एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। मंगलवार को इंजीनियर विमान का निरीक्षण करेंगे ताकि लैंडिंग के बाद आई खराबी का कारण पता चल सके।

नागरिक उड्डयन मंत्री से करेंगे बात : सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि फ्लाइट का टायर फटने की सूचना है जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। नागरिक उड्डयन मंत्री से इसे लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed