फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahima pundir selected for Hockey's Senior National Camp, know her success story

उपलब्धि: महिमा का हाॅकी के सीनियर नेशनल कैंप के लिए चयन, जानिए सफलता की कहानी

Thu, 20 Mar 2025 12:58 PM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

हिमाचल की खिलाड़ी महिमा पुंडीर के कॅरियर में भी हुआ। होनहार हॉकी खिलाड़ी का 23 मार्च से सीनियर वुमन नेशनल कोचिंग कैंप साई सेंटर बंगलूरू के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन
Mahima pundir selected for Hockey's Senior National Camp, know her success story
महिमा का हाॅकी के सीनियर नेशनल कैंप के लिए चयन - फोटो : संवाद

विस्तार

कहते हैं दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति से जीवन में आगे बढ़ सकते हैं लेकिन कठिन परिश्रम के बाद मंजिल नहीं मिल पाने पर कई बार कदम डगमगाने लगते हैं। ऐसे में अपनों का संबल और प्रोत्साहन कायापलट कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल की खिलाड़ी महिमा पुंडीर के कॅरियर में भी हुआ। होनहार हॉकी खिलाड़ी का 23 मार्च से सीनियर वुमन नेशनल कोचिंग कैंप साई सेंटर बंगलूरू के लिए चयन हुआ है। खास बातचीत में महिमा ने कहा कि खेल कॅरिअर में खूब मेहनत की है। 2024 में महाराष्ट्र के पुणे में हुई नेशनल हाॅकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Trending Videos

इंडिया कैंप में चयन की पूरी उम्मीद थी। चयन नहीं होने से मन हताश हो गया। हॉकी छोड़ने की बात मन में आई। इसकी चर्चा बड़ी बहन कमलेश तोमर से की। बाकी बहनों ने भी कभी जीवन में हार नहीं मानने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही देश की बेहतरीन हॉकी अकादमी ग्वालियर ज्वाइन करवाया। इसके बाद खेल की बारीकियां सीखने के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ गया। इसका प्रतिफल यह रहा कि बेहतर खेल के खेलों इंडिया चयन के बाद अब नेशनल कैंप को चयन हो गया। इंडिया कैंप के लिए चयन का श्रेय कोच चंद्रशेखर, परमजीत बरार, अजीत व पंकज और परिजनों के सहयोग को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गिरिपार के दुगाना गांव की महिमा पुंडीर 8वीं से 12वीं तक हॉकी छात्रावास माजरा से खेलती रहीं। बतौर गोल कीपर महिमा 9 बार नेशनल हॉकी खेली। वर्ष 2019 में पहला महिला इंडिया कैंप लगाया। कोरोना का चलते बीच में प्रतियोगिता व खेल प्रभावित होता रहा लेकिन होनहार खिलाड़ी ने खेल जारी रखा। 2020 से 2022 में चंडीगढ़ में अभ्यास जारी रखा। वे वर्ष 2020 में केरल में नेशनल हॉकी, 2021 में यूपी के झांसी में, 2022 में मध्य प्रदेश के भोपाल, 2023 में आंध्रप्रदेश के काकीनंदा तथा 2024 में महाराष्ट्र पुणे में नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं।

विज्ञापन

ऐसे प्राप्त की सफलता
महिमा ने 21 से 26 फरवरी 2025 में पंजाब के अमृतसर में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में आईटीएम यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रजत पदक जीतने में मदद की। उनका खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में भी चयन हो चुका है। इसके बाद 1 से 12 मार्च तक चली नेशनल हॉकी में हिमाचल महिला हॉकी टीम की कप्तानी की। हरियाणा पंचकुला में हुई 15वीं सीनियर नेशनल हॉकी में बेहतर प्रदर्शन के चलते बंगलूरू में 23 से 30 मार्च तक चलने वाले सीनियर महिला इंडिया नेशनल हॉकी कैंप के लिए चयन हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed