Chamba News: 5 लाख विदेशियों को योग सीखा चुके हैं महेंद्र कुमार शर्मा
विदेशों में योग का परचम लहराने वाला महेंद्र कुमार शर्मा इसका श्रेय गुरु महेंद्र प्रसाद को देते हैं। पिता भेड़पालक और माता गृहिणी हैं। धर्मशाला में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने धर्मशाला, गोवा के होटलों में काम भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड, तुर्किये, वियतनाम, अमेरिका, फ्रांस में योग गुरु के नाम से विख्यात चंबा जिले महेंद्र कुमार शर्मा योग की विभिन्न क्रियाएं सीखा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गांव कूंर के महेंद्र परिवार सहित शाहपुर के रैहलू में शिफ्ट हो चुके हैं। विदेशों में योग का परचम लहराने वाला महेंद्र कुमार शर्मा इसका श्रेय गुरु महेंद्र प्रसाद को देते हैं। पिता भेड़पालक और माता गृहिणी हैं। धर्मशाला में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने धर्मशाला, गोवा के होटलों में काम भी किया। इस दौरान उनका परिचय योग गुरु महेंद्र प्रसाद से हुआ। उनके सानिध्य में योग क्रियाएं सीखने का मौका मिला।
महेंद्र ने बताया कि गोवा, धर्मशाला, समेत देश के विभिन्न राज्यों समेत विदेशों में वह लोगों को योग सीखा रहे हैं। विदेश की बात की जाए तो अब तक वह पांच लाख विदेशियों को योग सीखा चुके हैं। इंग्लैंड से उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में खुलासा किया कि उनका ध्येय महज योग दिवस तक ही लोगों को योग के प्रति सीमित रखने का नहीं हैं। बताया कि जिस प्रकार से मोबाइल का चार्जर लगा होने से मोबाइल चार्ज रहता है। ठीक उसी प्रकार से स्वस्थ शरीर से योग आरंभ करने से उम्र लंबी होने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। युवाओं से आह्वान किया कि नशा छोड़कर योग को अपनाएं। योग तन और मन स्वस्थ रहता है।