फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahakal worshiped for world peace, 50th Golden Jubilee of Dubchhod festival celebrated with pomp

किन्नौर: विश्व शांति के लिए की गई महाकाल की पूजा, धूमधाम से मनाई डुबछोद महापर्व की 50वीं स्वर्ण जयंती

Tue, 22 Nov 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 09:13 PM IST
सार

 मंगलवार को डुबछोद महापर्व का 50वीं स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विश्व शांति के लिए महाकाल की विधिवत पूजा अर्चना की गई। बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य और तांडव कर पूजा को संपूर्ण किया। 

विज्ञापन
Mahakal worshiped for world peace, 50th Golden Jubilee of Dubchhod festival celebrated with pomp
डुबछोद महापर्व की 50वीं स्वर्ण जयंती मनाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड के मूरंग गांव में मंगलवार को डुबछोद महापर्व का 50वीं स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विश्व शांति के लिए महाकाल की विधिवत पूजा अर्चना की गई। बौद्ध भिक्षुओं ने छम नृत्य और तांडव कर पूजा को संपूर्ण किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पारंपरिक नृत्य में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। महापर्व का शुभारंभ मूरंग (स्थानीय बोली में गिनम) में स्थित मठ संगछेन थरपा छोलिंग से हुआ। दोडग छोलिंग विहार में दशकों से महाकाल देव की पूजा भूमि अभिषेक के माध्यम से की गई।

विज्ञापन


चार दिन की साधना के बाद अंतिम दिन इष्ट देवता ओर्मिक शु को विराजमान कर और लामा जोमो संघ की उपस्थिति में महापर्व का समापन विधिवत रूप से हुआ। महापर्व का आयोजन छोएगोन रिपोंछे तंजिन छोएकी ज्ञाछो की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर प्रसार भारती के वित्त सदस्य धर्मपाल नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर धर्म गुरु छोइगेंन रिपोंछे ने कहा कि इस महापर्व को विश्व शांति के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि बौद्ध धर्म शांति का प्रतीक है। इस मौके पर मूरंग पंचायत प्रधान अनूप नेगी, उपप्रधान ज्ञान भगत और मंदिर महोतमी हंस राज सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed