फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Loss of lakhs due to sudden fire in the house in Bhograwan's Mand, 15 buffaloes also scorched

Kangra News: अग्निकांड में नकदी सहित शादी के लिए खरीदा सामान और गहने राख, 15 भैंसे भी झुलसीं

Tue, 11 Apr 2023 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोग्रवां के मंड क्षेत्र में रात करीब 8:15 बजे फकीर चंद के घर में अचानक आग भड़क गई। 

विज्ञापन
Loss of lakhs due to sudden fire in the house in Bhograwan's Mand, 15 buffaloes also scorched
भोग्रवां के मंड क्षेत्र में अग्निकांड। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोग्रवां के मंड क्षेत्र में रात करीब 8:15 बजे फकीर चंद के घर में अचानक आग भड़क गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तक तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ समय बाद बेटी की शादी थी, जिसके लिए सामान खरीद कर घर में रखा हुआ था, जोकि जलकर राख हो गया है। वहीं, पशुओं के लिए रखा गया चारा भी जल गया है। वहीं, गोशाला में बंधी 15 भैंसे आग में बुरी तरह झुलस चुकी हैं। अग्नि पीड़ितों का कहना है कि आग लगने के दौरान पूरा परिवार घर के अंदर था।

विज्ञापन


देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। फकीर ने बताया कि वे सिर्फ अपने परिवार को बचाने में कामयाब रहा, जबकि अन्य कोई भी वस्तु हाथ नहीं लगी। फकीर के अनुसार घर में शादी की तैयारियों के लिए पांच लाख के करीब नकदी, छह लाख के गहने व 10 लाख रुपसे का सामान भी जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत भोग्रवां के उपप्रधान जयदीप राणा ने बताया कि फकीर के घर में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। जयदीप राणा ने बताया कि फकीर के घर में 15 दिन के बाद बेटी की शादी थी, जिसके लिए गहने व नकदी जोड़कर रखे गए थे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार की उचित मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed