फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Elections: Employees will get free treatment if they get injured or fall ill on duty.

लोकसभा चुनाव: ड्यूटी पर चोट लगने या बीमार पड़ने पर कर्मचारियों का होगा निशुल्क उपचार

Wed, 03 Apr 2024 11:57 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

ड्यूटी में तैनात केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Employees will get free treatment if they get injured or fall ill on duty.
चुनाव आयोग(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाएगा। ड्यूटी में तैनात केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इलाज का पूरा खर्च चुनाव आयोग उठाएगा। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के दौरान ड्यूटी में तैनात कई कर्मचारी कई बार चोटिल या फिर बीमार हो जाते हैं। कभी कभार ड्यूटी के दौरान मृत्यु भी हो जाती है। इसे देखते हुए चुनाव के दौरान ड्यूटी पर चोट लगने, बीमार पड़ने या फिर मृत्यु होने पर कर्मियों को सुरक्षा और उपचार की सुविधा दी जाएगी। राज्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


मिलेगा कैशलेस उपचार
कर्मचारियों का उपचार सरकारी और निजी अस्पताल में करवाया सकता है। निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने सभी जिलों के चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर सुनिश्चित करवाने को कहा गया है। अधिसूचना के अनुसार लोकसभा चुनाव में कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त केंद्रीय या राज्य सरकार के कर्मियों को किसी भी सरकारी और निजी अस्पताल में कैशलेस उपचार मिलेगा। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने एसडीएम,विभाग प्रमुखों को इसके बारे में अवगत करवाया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed