फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha elections: Election Commission received 34 complaints on C Vigil app in Himachal, 22 fake

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में सी विजिल एप पर चुनाव आयोग को मिलीं 34 शिकायतें, 22 फर्जी

Fri, 05 Apr 2024 11:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच चुनाव आयोग को सी विजिल एप पर 34 शिकायतें मिली हैं, जिनमें 22 फर्जी पाई गई हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Election Commission received 34 complaints on C Vigil app in Himachal, 22 fake
सी विजिल एप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच चुनाव आयोग को सी विजिल एप पर 34 शिकायतें मिली हैं, जिनमें 22 फर्जी पाई गई हैं। सही पाई गई 12 शिकायतों में चुनाव आयोग को मंडी जिला से सबसे अधिक 6, बिलासपुर से 3, कांगड़ा से 2 और ऊना जिला से एक शिकायत मिली है। अधिकांश शिकायतें आचार संहिता के दौरान सरकार की उपलब्धियों के पोस्टर-बैनर न हटाए जाने, तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले न होने से संबंधित हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग ने सी विजिल एप पर आने वाली शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करने की समय सीमा तय की है। हिमाचल में आई 34 में 12 सही शिकायतों का निपटारा रिकार्ड 26 मिनट के भीतर किया गया है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि चुनावों की घोषणा के बाद सी विजिल एप पर शिकायतें मिलनी शुरू हो गई हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए प्रदेश में 205 फ्लाइंग स्क्वाड गठित की गई है जो शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed