{"_id":"664af31a1b6b92c2ac095256","slug":"lok-sabha-election-voting-process-will-start-from-may-21-for-11703-voters-in-mandi-parliamentary-constituency-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी संसदीय क्षेत्र में 11703 मतदाताओं के लिए 21 मई से शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी संसदीय क्षेत्र में 11703 मतदाताओं के लिए 21 मई से शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया
Mon, 20 May 2024 02:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 May 2024 02:26 PM IST
सार
मंडी संसदीय क्षेत्र के 11703 ऐसे मतदाता भी हैं जो 21 मई से लेकर 29 मई के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण के लिए मतदान की तारीख 1 जून को तय की गई है लेकिन उससे पहले मंडी संसदीय क्षेत्र के 11703 ऐसे मतदाता भी हैं जो 21 मई से लेकर 29 मई के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन 11703 मतदाताओं में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग, दिव्यांग और आवश्यक सेवाओं वाले कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी के लिए कल से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में मतदाता सुविधा केंद्र के लिए मोबाइल टीमों का गठन कर दिया गया है। मोबाइल टीमें मतदाता के घर पर जाएंगी और वहां पर एसओपी के तहत मतदान अधिकारी, पुलिस और कैमरे की निगरानी में मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि जो भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं उन्हें इस संदर्भ में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
अपूर्व देवगन ने बताया कि जिन लोगों ने घर पर मतदान के लिए आवेदन किया है वे अपने संबंधित चुनाव अधिकारी से इस बारे में संपर्क भी कर सकते हैं। मोबाइल टीम जब मतदाता के घर पर जाएगी तो यदि किन्हीं कारणों से उस वक्त मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो फिर उसके बाद एक और बार यह टीम जाएगी। अधिकतम दो बार ही यह टीम किसी मतदाता के घर पर भेजी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आहवान भी किया है।