फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election voting percentage himachal pradesh

Lok Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 71 फीसदी मतदान, ये संसदीय क्षेत्र रहा अव्वल

Mon, 03 Jun 2024 01:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 71 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके आंकड़े जारी किए। 

विज्ञापन
lok sabha election voting percentage himachal pradesh
मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 71 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके आंकड़े जारी किए। मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 73, हमीरपुर में 72, शिमला में 71 तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 68 फीसदी मतदान हुआ। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आनी में 73, बल्ह में 75, बंजार में 70, भरमौर में 62, द्रंग में 74, जोगिंद्रनगर में 68, करसोग में 72, किन्नौर में 70, कुल्लू में 71, लाहौल-स्पीति में 75, मनाली में 72, मंडी में 75, नाचन में 77, रामपुर में 74, सरकाघाट में 67, सिराज में 75 और सुंदरनगर में 76 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बड़सर में 70, भोरंज में 69, बिलासपुर-चिंतपूर्णी में 71-71, देहरा-धर्मपुर में 63, गगरेट में 73, घुमारवीं में 72, हमीरपुर में 68, हरोली में 70, जसवां-परागपुर में 68, झंडूता में 72, कुटलैहड़ में 76, नादौन में 72, श्रीनयना देवी जी में 73, सुजानपुर में 74, ऊना में 74 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र 
शिमला संसदीय क्षेत्र के अर्की में 68 प्रतिशत, चौपाल में 67, दून में 74, जुब्बल-कोटखाई में 75, कसौली में 75, कसुम्पटी में 61, नाहन में 78, नालागढ़ में 71, पच्छाद में 72, पांवटा साहिब में 74, रोहड़ू में 74, शिलाई में 71, शिमला में 63, शिमला ग्रामीण में 65, सोलन में 69, श्री रेणुकाजी में 69, ठियोग में लगभग 66 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र 
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के बैजनाथ में 62 प्रतिशत, भटियात में 65, चम्बा में 67, चुराह में 70, डलहौजी में 66, धर्मशाला में 70, फतेहपुर में 67, इंदौरा में 69, जयसिंहपुर में 62, जवालामुखी में 69, जवाली में 65, कांगड़ा में 70, नगरोटा में 71, नूरपुर में 67, पालमपुर में 69, शाहपुर में 68 तथा सुलह में 67 फीसदी मतदान हुआ।

विधानसभा उप चुनाव में मत प्रतिशत
विधानसभा उप चुनावों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 76, लाहौल-स्पीति 75 व गगरेट में 73, सुजानपुर में 74, धर्मशाला में 70 और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। 12 डी फार्म के माध्यम से घर से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 41,924 रही, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 29,879, दिव्यांगजन मतदाता 10,634, जिन्होंने घर से मतदान किया। मतदान के दिन आवश्यक सेवाओं पर तैनात 1,411 मतदाताओं ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में स्थापित पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पर मतदान किया। निर्वाचन प्रक्रिया 6 जून को समाप्त होगी, राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।

दो सीटों पर हम आगे, दो पर टक्कर : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दो सीटों में आगे है, जबकि अन्य दो सीटों पर कड़ा मुकाबला है। विधानसभा उपचुनाव की छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत रहे हैं। एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 2022 विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल में कांग्रेस को 25 सीटें दी गई थीं, लेकिन 40 आईं। फील्ड के पोल कुछ और बोलते हैं, एग्जिट पोल कुछ और कह रहे हैं। हम फील्ड के लोग हैं। यह जो एग्जिट पोल आया है, ये पुराने हैं। मुख्यमंत्री नादौन के बाद सुबह 10:30 बजे ओकओवर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से यह बात कही। सीएम ने कहा कि हमें पता है लोगों का रुझान कांग्रेस के प्रति है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका की रैलियां हुई हैं। इनमें लोगों की भीड़ को उमड़ते देखा गया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को कड़ा मुकाबला दे रहे हैं। 4 जून को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

कार्यकताओं से मिले सीएम सुक्खू, चुनाव समीकरण पर की मंत्रणा 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओकओवर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चार संसदीय क्षेत्रों और छह विधानसभा क्षेत्रों पर हुए चुनाव के बारे में चर्चा की। दिनभर ओकओवर में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के हक में ही आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed