Himachal: लोकसभा चुनाव और विस उपचुनाव के लिए तीसरे दिन 12 नामांकन, विक्रमादित्य, आनंद शर्मा ने भी भरा पर्चा
प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रदेशभर में 12 नामांकन हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को प्रदेशभर में 12 नामांकन हुए। मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह (34) ने कांग्रेस और सुंदर सिंह ठाकुर ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से आनंद शर्मा (71) कांग्रेस और नारायण सिंह डोगरा ने हिमाचल जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कुमार (52) ने राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से नामांकन दाखिल किया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से हेमराज (62) ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और रत्न चंद कटोच (65) ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
इसके अलावा गोपी चंद (69) जिला हमीरपुर, गरीब दास कटोच (66) बमसन ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में और अरुण अंकेश स्याल (34) कांगड़ा ने एकम सनातन भारत दल के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा उपचुनावों के लिए लाहौल-स्पिति विधानसभा क्षेत्र से रवि ठाकुर (62) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से राजीव शर्मा (40) जिला ऊना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री काैल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दाैरान विक्रमादित्य ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे।
जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी: सुक्खू
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। सरकार गिराने का प्रयास किया था, अब उसका जबाव मिलेगा। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जिस प्रकार से आपदा प्रभावित स्थिति में रोल रहा है। 15 महीने का कार्यकाल, जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे पर काम किया गया। इन तमाम मुद्दों को हम जनता की अदालत में रखेंगे। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने धर्मशाला में के नामांकन भरा। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य नेता माैजूद रहे।
#WATCH मंडी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "विक्रमादित्य जी ने आज नामांकन दाखिल किया है... इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जिस प्रकार से आपदा प्रभावित स्थिति में रोल रहा है... 15 महीने का कार्यकाल जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे पर काम किया गया। इन तमाम… pic.twitter.com/QENYbUEAo4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2024
4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिटेगी जयराम स्क्रिप्टेड फिल्म: विक्रमादित्य सिंह
वहीं नामांकन के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मोहतरमा(कंगना) ने आज तक एक शब्द मंडी के लिए अपने विजन को लेकर नहीं कहा। हम विकास के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे। हम विकास की राजनीति करते हैं, वे मनोरंजन की राजनीति करते है। इसके निर्देशक जयराम ठाकुर हैं। जयराम स्क्रिप्टेड भाजपा की इस फिल्म का 4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिट जाना तय है। कहा कि हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। संसदीय क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन, डिपो, सेना अकादमी, भृगु जोत टनल, जलोड़ी जोत टनल बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
#WATCH | Himachal Pradesh: After filing nominations, Congress Lok Sabha candidate from Mandi, Vikramaditya Singh says, "Today I have filed nominations from Mandi Lok Sabha seat in the presence of CM Sukhvinder Singh Sukhu and party MP Rajiv Shukla. This fight is not against… pic.twitter.com/FI5heqaOY7
— ANI (@ANI) May 9, 2024
राजीव भारद्वाज व रायजादा 10, सुल्तानपुरी 13 को भरेंगे पर्चा
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा दस और शिमला सीट से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान भी हमीरपुर और शिमला में कांग्रेस पार्टी चुनावी जनसभाएं करेंगी। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 10 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। डॉ. राजीव भारद्वाज के नामांकन पत्र दाखिल करने के समारोह में नूरपुर मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
हमीरपुर में बैंड-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे बीएसपी के प्रत्याशी
हमीरपुर संसदीय सीट पर बहुजन समाज पार्टी की ओर से हेमराज बैंड बाजे के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए गुरुवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें एक कवरिंग प्रत्याशी भी शामिल है। जबकि, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर और बड़सर के उपचुनाव के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हेम राज ने पर्चा भरा। इनके साथ ही रत्न चंद ने भी बहुजन समाज पार्टी के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके बाद गोपी चंद और गरीब दास कटोच ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अपने पर्चे भरे। जबकि, अरुण अंकेश स्याल ने एकम सनातन भारत दल के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी सुरेश ने दाखिल किया नामांकन
शिमला संसदीय सीट से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 52 वर्षीय उम्मीदवार सुरेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। बाद में सुरेश ने कहा कि आरक्षण जाति नहीं, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। भाजपा और कांग्रेस पार्टियां एक विचारधारा की हैं। इन्होंने लोगों को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटा है। गौरतलब है कि 7 मई को बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया गया था। अभी तक कुल दो नामांकन दर्ज हुए हैं।