फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Three out of seven candidates in Shimla seat in 2014 were behind NOTA.

लोकसभा चुनाव: शिमला सीट पर 2014 में सात में से तीन उम्मीदवार रहे नोटा से पीछे

Wed, 10 Apr 2024 11:01 AM IST
Krishan Singh एन. राम, शिमला
एन. राम, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 11:01 AM IST
सार

हिमाचल में अभी तक के चुनावों में नोटा के सबसे अधिक मत तो नहीं हुए, लेकिन कई उम्मीदवारों से ज्यादा वोट इसे मिलते रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Three out of seven candidates in Shimla seat in 2014 were behind NOTA.
नोटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार भारत निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों की सूची के अंत में इसे एक विकल्प के रूप में जोड़ा था। जो मतदाता किसी भी उम्मीदवार को मतदान नहीं करना चाहते हैं, वे नोटा का विकल्प चुन सकते हैं। हिमाचल में अभी तक के चुनावों में नोटा के सबसे अधिक मत तो नहीं हुए, लेकिन कई उम्मीदवारों से ज्यादा वोट इसे मिलते रहे हैं।

विज्ञापन

नोटा का विकल्प देने वाला छत्तीसगढ़ था पहला राज्य, 2014 में पूरे देश में लागू
नोटा का उपयोग पहली बार भारत में 2009 में किया गया था। स्थानीय चुनावों में मतदाताओं को नोटा का विकल्प देने वाला छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य था। नोटा बटन ने 2013 के विधानसभा चुनावों में चार राज्यों - छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली में अपनी शुरुआत की। 2014 से नोटा पूरे देश में लागू हुआ। बता दें कि विधानसभा चुनाव में नोटा का बटन गुलाबी आैर लोकसभा चुनाव में सफेद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला 
शिमला सीट पर 2014 के चुनाव में 7 उम्मीदवार मैदान में थे। नोटा को तीन उम्मीदवारों से ज्यादा 7787 वोट मिले थे। 2019 में 6 उम्मीदवार थे। नोटा को 8357 वोट मिले। ये 4 उम्मीदवारों से ज्यादा थे। विजेता, उपविजेता प्रत्याशी को ही नोटा से ज्यादा मत मिले।

विज्ञापन

हमीरपुर  
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में 2014 के चुनावों में 10 उम्मीदवारों में से तीन ही नोटा से ज्यादा मत ले पाए। नोटा को 6,473 वोट मिले। सात उम्मीदवार इतने मत हासिल नहीं कर पाए। 2019 में 11 उम्मीदवार थे। इनमें से नोटा 8,026 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहा। 9 उम्मीदवार इतने वोट भी नहीं ले पाए। 

मंडी
2014 के आम चुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में थे इनमें से चार ही नोटा से ज्यादा मत ले पाए। पांच नोटा को मिले 6,191 मतों के बराबर जनसमर्थन भी हासिल नहीं कर पाए थे। 2019 के चुनावों में 17 में से चार उम्मीदवार ही नोटा (5298 ) के बराबर वोट हासिल कर पाए।

कांगड़ा 
2014 में हुए आम चुनाव में 12 उम्मीदवार थे। इसमें नोटा 8704 वोट लेकर चौथे नंबर पर रहा था। नौ उम्मीदवारों को इससे कम मत प्राप्त हुए। 2019 के चुनावों में इस सीट पर 11 उम्मीदवार थे। नोटा 11327 मत हासिल कर तीसरे नंबर पर था। नौ उम्मीदवारों को इससे कम मत मिल पाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed