फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Star campaigners will raise the political temperature in Himachal from next week

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में अगले हफ्ते से स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी पारा

Tue, 30 Apr 2024 11:24 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

प्रदेश में मई महीने के पहले सप्ताह में सियासी पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा इसी बीच होगी। साथ ही केंद्रीय नेताओं और स्टार प्रचारकों का आगमन भी शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Star campaigners will raise the political temperature in Himachal from next week
स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मई महीने के पहले सप्ताह में सियासी पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा इसी बीच होगी। साथ ही केंद्रीय नेताओं और स्टार प्रचारकों का आगमन भी शुरू हो जाएगा। संसदीय क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां करेंगे। हिमाचल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गए हैं। इसमें भी केंद्रीय नेता शामिल होंगे। 1 मई को कुल्लू में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आ रहे हैं। इसके बाद पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी और राज्यसभा सांसद कल्पना भी प्रचार में शामिल होगीं। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के नामांकन के दिन भी कांग्रेस और भाजपा के केंद्रीय नेताओं के भी हिमाचल पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री राजनाथ, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक होंगे। इसके अलावा जिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिमाचल में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा व रैली करेंगे। हिमाचल में 7 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी भी स्टार प्रचारकों की रूपरेखा तैयार करने में जुटी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, राजीव शुक्ल, आनंद शर्मा, कैन्हया कुमार हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां और रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन

कंगना की काट के लिए अभिनेत्री से प्रचार की तैयारी
कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 9 मई को और शिमला से उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को नामांकन करेंगे। भाजपा की ओर से मंडी से प्रत्याशी कंगना रणौत 14 मई को नामांकन भरेंगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कंगना की काट के लिए किसी अभिनेत्री को प्रचार में उतारने की भी तैयारी कर रही है।

मई के पहले सप्ताह से होंगी रैलियां और रोड शो :  चौहान 
हिमाचल कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेताओं और प्रचारकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। केंद्र के बड़े नेताओं को हिमाचल में रैलियां और रोड शो करने को बुलाया जा रहा है। मई के पहले सप्ताह में केंद्रीय नेता हिमाचल आने शुरू हो जाएंगे। हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में केंद्रीय नेताओं की रैलियां कराई जानी हैं। इसके अलावा हिमाचल में होने वाले उपचुनाव में भी केंद्रीय नेताओं की रैली कराई जाएंगे। 

अभी 10 से 12 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की तैयार : बिहारी
प्रदेश भाजपा के महामंत्री बिहारी लाल ने कहा कि हिमाचल में कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गए हैं। 1 मई से केंद्रीय नेता इनमें शामिल हो रहे हैं। 10 मई से हिमाचल में केंद्रीय नेताओं और स्टार प्रचारकों की रैलियां और रोड शो शुरू हो जाएंगे। अभी 10 से 12 केंद्रीय नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और अन्य केंद्रीय नेता हिमाचल में रैलियां और रोड शो करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed