फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election: Priyanka Gandhi Himachal visit rally live updates today

Himachal: प्रियंका गांधी बोलीं- इंदिरा ने मजबूत की थी सेना, मोदी ने शहीदों को दो श्रेणियों में बांटा

Tue, 28 May 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/गगरेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/गगरेट Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2024 06:31 PM IST
सार

सैनिकों और शहीदों का दुख दर्द जानती हूं लेकिन मोदी ने शहीदों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए दो श्रेणियों में बांटकर रख दिया। 

विज्ञापन
lok sabha election: Priyanka Gandhi Himachal visit rally live updates today
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे शहीद परिवार की बेटी और पोती हैं। सैनिकों और शहीदों का दुख दर्द जानती हूं लेकिन मोदी ने शहीदों को अपने राजनीतिक लाभ के लिए दो श्रेणियों में बांटकर रख दिया। ऊना के नारी चलौरा और आर्मी ग्राउंड गगरेट में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर देश के नौजवानों के भविष्य के साथ छल किया। इंदिरा गांधी देश के लिए शहीद हो गईं और भाजपा के नेता कहते हैं कि वह देशद्रोही हैं। सेना की मजबूती के लिए उन्होंने काम किया। पाक को तोड़कर बांग्लादेश बनाया, हरित क्रांति लाई। उन्होंने कभी अहंकार नहीं किया। धर्म जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर वोट नहीं मांगा। शहीदों का मोदी की तरह ऐसी योजनाएं लाकर अपमान नहीं किया।

विज्ञापन


अगर कोई अग्निवीर सरहद पर शहीद हो जाता है तो परिवार को कुछ भी नहीं मिलेगा, पेंशन भी नहीं मिलेगी। पिछले 10 वर्षों में धर्म, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर मोदी ने देश की जनता को बांटने का काम किया। सत्ता के लिए धनबल का इस्तेमाल हो रहा है। भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने चंदे के नाम पर हजारों करोड़ बना डाले हैं। भ्रष्टाचार को लेकर बार-बार बात करने वाली भाजपा पिछले 10 वर्षों में ही विश्व की सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई। कांग्रेस पार्टी ने भी देश में 55 साल राज किया, लेकिन उनकी पार्टी कभी इतनी अमीर नहीं बन पाई। यह आंकड़े बोल रहे हैं। भाजपा का धनबल के जरिये देश में सत्ता हासिल करना ही एकमात्र मकसद रह गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यही फर्क भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा में है। यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा ने जिस तरह देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा है, वह देश के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए मोदी
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी  ने अपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई। प्रियंका ने कहा कि मोदी व अमित शाह ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही।  





बड़सर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो
हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दाैरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा, विधानसभा क्षेत्र बड़सर से सुभाष चंद ढटवालिया भी माजूद रहे। 



डबल सेवा करेगी इंडिया गठबंधन की सरकार
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो कांग्रेस डबल सेवा के साथ काम करेगी। जो योजनाएं प्रदेश सरकारों ने चलाई हैं, उनमें केंद्र सरकार अपना अलग से सहयोग करेगी। आम लोगों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। हर महिला को हर महीने साढ़े आठ हजार केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे, जो सालाना एक लाख की राशि होगी।

 

पैसों के दम पर सत्ता हाथियाने वालों को सबक सिखाना होगा: सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनसभा में बागियों पर निशाना साधा। कहा कि पैसों के दम पर सत्ता हाथियाने वालों को सबक सिखाना होगा। जनबल जीतेगा, धनबल हारेगा। कांग्रेस पार्टी से जीतकर इन विधायकों ने अपनी विधायकी भाजपा को बेच दी। 


 जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया, उसे परिंदा भी पर नहीं मार सकता
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बागी पूर्व विधायकों पर हमला बोला है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की मजबूत सरकार को गिराने के सपने देखने वालों को प्रदेश की जनता दिन में तारे दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि यह आपकी सरकार मजबूत है, सरकार के पास 34 विधायक है और विपक्ष के पास 25 है, कांग्रेस सरकार बढ़ जाएगी और भाजपा 25 पर ही रह जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बनाने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही, जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया उसे सरकार को परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के नेता हिमाचल आकर आपदा में गबन की बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आरोप लगाने के स्थान पर यह बताए कि आपदा में क्या मदद की। बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर बिकने वालों को विधानसभा की दहलीज लांघने नहीं देंगे। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की। लेकिन प्रदेश में सरकार पूरी तरह स्थिर और टिकाऊ हैं और पांच साल चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed