फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: Pratibha Singh from Mandi parliamentary seat, new faces will contest from remaining three

Lok Sabha Election: मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह, बाकी तीन सीटों से लड़ेंगे नए चेहरे

Tue, 06 Feb 2024 11:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। बाकी तीन सीटों से नए चेहरे चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Pratibha Singh from Mandi parliamentary seat, new faces will contest from remaining three
बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे - फोटो : amar ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साध कर लोकसभा प्रत्याशी तय करेगी।  नई दिल्ली में पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में इस मुद्दे पर मंथन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। बाकी तीन सीटों से नए चेहरे चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल के घर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों के नामों और राज्य में बदलते चुनावी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी प्रत्याशी तलाशने का जिम्मा पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास को सौंपा है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने भक्त चरण दास की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस नेता नीरज दांगी और यशोमति ठाकुर को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन के लिए हाईकमान स्वयं सर्वेक्षण भी करवा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी संभावित प्रत्याशियों की सूची मांगी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक नई दिल्ली में हुई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भक्त चरण दास को प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों और उनके समीकरणों से अवगत कराया गया है। बताया गया कि प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में कितने-कितने जिले शामिल हैं, पूर्व में यहां से कौन-कौन कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं। किन मुद्दों को लेकर पार्टी चुनावों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में नए चेहरों पर दांव की तैयारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हमीरपुर, शिमला और कांगड़ा में नये चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी में है। हमीरपुर सीट पर कांग्रेस को लगातार आठ चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1996 में विक्रम सिंह के चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हाथ यह सीट नहीं लगी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार तीन चुनाव यहां जीत चुके हैं। इस बार के चुनाव में हमीरपुर के चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की यह गृह सीट है। यहां से भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। उधर, कांगड़ा और शिमला संसदीय सीट को कांग्रेस लगातार तीन चुनाव से हार रही है।

यहां से कांग्रेस इस बार किस को प्रत्याशी बनाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रतिभा सिंह के उम्मीदवार रहते पूर्व की जयराम सरकार के समय में मंडी में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। सांसद प्रतिभा सिंह बीते एक वर्ष से संसदीय क्षेत्र में सक्रिय भी हैं। इनके पुत्र और लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी सीट पर फोकस किया हुआ है। विक्रमादित्य सिंह के एक माह के दौरान चार से पांच बार मंडी संसदीय के जिलों में लगातार दौरे हो रहे हैं। कुल्लू, मंडी, किन्नाैर, लाहौल-स्पीति और रामपुर क्षेत्र मंडी संसदीय सीट के तहत आते हैं।

राज्यसभा सांसद को लेकर राजीव शुक्ल से की चर्चा
- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार देर शाम को हिमाचल में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। 15 फरवरी को राज्यसभा सीट के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन होना है। प्रदेश से राज्यसभा में जाने के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और आनंद शर्मा के नाम की चर्चा है।

सोनिया-प्रियंका का हिमाचल से राज्यसभा में जाना सौभाग्य की बात : सुक्खू
- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि अगर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल से राज्यसभा जाना चाहेंंगी तो इससे बड़ी कोई सौभाग्य की बात नहीं होगी। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार का देश में सिर्फ एक अपना घर है, वो भी शिमला में। उन्होंने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी के चयन का अधिकार हाईकमान के पास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही इस बाबत फैसले लेंंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed