फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election: Mandi parliamentary seat is the first choice for holding rally of star campaigners

Himachal Election: स्टार प्रचारकों की रैली कराने के लिए पहली पसंद मंडी संसदीय सीट

Fri, 17 May 2024 10:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2024 10:18 AM IST
सार

भाजपा ने इस संसदीय सीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की रैली कराने की इच्छा जाहिर की है। 

विज्ञापन
lok sabha election: Mandi parliamentary seat is the first choice for holding rally of star campaigners
प्रियंका गांधी और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के लिए मंडी संसदीय सीट पहली पसंद बनती जा रही है। दोनों दलों के नेता मंडी संसदीय सीट पर स्टार प्रचारकों की रैलियां कराना चाह रहे हैं। हाईकमान को भी इस बारे अवगत कराया गया है। भाजपा ने इस संसदीय सीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की रैली कराने की इच्छा जाहिर की है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में दोनों दल जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों को रैलियां प्रस्तावित हैं। बताया जा रहा है कि रैली में भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी हुंकार भरेंगे जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली को संबोधित करेंगे। शिमला संसदीय सीट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम फिलहाल तय किया गया है। इसके अलावा अन्य स्टार प्रचारकों की भी सूची को भी फाइनल किया जा रहा है।

विज्ञापन

जेपी नड्डा की तीन रैलियां प्रस्तावित, अमित शाह जुब्बल कोटखाई में करेंगे चुनावी रैली
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन रैलियां प्रस्तावित हैं। ये कांगड़ा के फतेहपुर, चंबा के चौगान और कुनिहार के अर्की में प्रस्तावित हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र में भी वह जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिमला संसदीय क्षेत्र के जुब्बल कोटखाई में चुनावी रैली करेंगे। इनकी शिमला संसदीय क्षेत्र में रैली प्रस्तावित है जबकि भूतल एवं परिवहन मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी किन्नौर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। हिमाचल भाजपा ने उनका मंडी संसदीय सीट के लिए रैली करने की हामी भरी है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी की रैली व जनसभा को अभी फाइनल किया जा रहा है।

नड्डा की रैली में जुटेंगे 15 हजार लोगों की भीड़ : सिकंदर
 राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि 18 मई को कुनिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली होगी, जिसमें 15 हजार लोग जुटेंगे। कुनिहार में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नड्डा कुनिहार तालाब स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद 3:00 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा स्थल पहुंचेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। उन्होंने मोदी सरकार के 10 सालों में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए कि सरकार ने जनता से बहुत बड़ा छल कर सत्ता हासिल की और 10 गारंटियों में से एक भी पूरी नही कर पाई। आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला महामंत्री भरत साहनी, राकेश ठाकुर, रूपराम,गोविंद राम शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed