Lok Sabha Election: रोड शो के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस पर बरसीं
Kangana Ranaut Lok Sabha Election Nomination: हॉट सीट बन चुके मंडी संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष दायर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mandi Lok Sabha Constituency: लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बन चुके हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष दायर किया। नामांकन से पहले कंगना ने पड्डल मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक रोड शो किया।। रोड शो में भाजपा के कार्यकर्ता नाचते-गाते, नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय के गेट तक पहुुंचे। रोड शो के माध्यम से कहीं न कहीं भाजपा ने हाल ही में हुई कांग्रेस की नामांकन रैली का जवाब देने का प्रयास भी किया।
इसके बाद कंगना रणाैत ने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और अपनी माता संग निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कंगना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज उनके नामांकन को लेकर पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों में इस बात को लेकर अधिक उत्साह है कि मंडी की बेटी आज चुनावी मैदान में है और उसे हर हाल में विजयी बनाना है।
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh: BJP candidate from Mandi Lok Sabha constituency, Kangana Ranaut arrives at DM office to file nomination pic.twitter.com/B5uUZBbpeA
— ANI (@ANI) May 14, 2024
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता चिंता का विषय: कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि मंडी के लोग और मेरे लिए उनका प्यार मुझे यहां ले आया है। हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। कुछ दशक पहले मंडी में भ्रूण हत्या की घटनाएं ज्यादा होती थीं। आज मंडी की महिलाएं सेना, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में हैं। कंगना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है।
राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी: कंगना— ANI (@ANI) May 14, 2024
#WATCH | Himachal Pradesh: Ahead of filing nomination, BJP candidate from Mandi, Kangana Ranaut says "The people of Mandi and their love for me have brought me here. Women in our country are making a mark in every field but incidents of feticide in Mandi were high a few years… pic.twitter.com/MTi9WndTgH
कंगना रणाैत ने कहा कि आज मैंने मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका मिला है। मुझे बॉलीवुड में भी बहुत सफलता मिली है और उम्मीद है कि राजनीति के क्षेत्र में भी मुझे सफलता मिलेगी।
#WATCH | Himachal Pradesh: After filing her nomination, BJP candidate from Mandi Lok Sabha constituency, Kangana Ranaut says "Today I have filed nomination from Mandi LS seat. It is a matter of pride for me to have the opportunity to contest from Mandi...I have been successful in… pic.twitter.com/qh1DnIMi0A
— ANI (@ANI) May 14, 2024
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh: BJP candidate from Mandi Lok Sabha constituency, Kangana Ranaut holds a roadshow ahead of filing her nomination for #LokSabhaElections2024
— ANI (@ANI) May 14, 2024
Congress has fielded state minister Vikramaditya Singh from Mandi Lok Sabha seat. Mandi to vote on June… pic.twitter.com/WeJ8jxjuwu
पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी में कंगना रनौत की जनसभा में कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। आजकल कांग्रेस के नेता पूरे देश में पाकिस्तान-पाकिस्तान कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है और आज जीत भी ललकार रहे हैं। पीएम मोदी ने हमेशा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और आने वाले समय में भी देते रहेंगे।
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | BJP candidate from Mandi, Kangana Ranaut files nomination from the parliamentary constituency to contest Lok Sabha elections
— ANI (@ANI) May 14, 2024
(Video source: Mandi Deputy Commissioner's Office) pic.twitter.com/qvo9N0bDJA