फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal lok sabha election results 2024: Counting of votes will begin at 8 am on June 4

Himachal Election 2024 Result : आज सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना, एक घंटे बाद आने लगेंगे रुझान

Tue, 04 Jun 2024 01:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2024 01:03 AM IST
सार

आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के 31 मतगणना केंद्रों पर करीब 4000 कर्मियों की तैनाती की है। 

विज्ञापन
himachal lok sabha election results 2024: Counting of votes will begin at 8 am on June 4
Himachal Lok Sabha Election Results 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद मतगणना की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। 4 जून सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के 31 मतगणना केंद्रों पर करीब 4000 कर्मियों की तैनाती की है। मतगणना शुरू होने से पहले कर्मचारियों को काउंटिंग टेबल आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर मतदान के  बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सुरक्षा बलों के पहरे में रखी गई हैं। लोकसभा की कुल चार व विधानसभा की छह सीटों के नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को होने वाली मतगणना से पहले सोमवार को पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा। विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटों के लिए भी मतों की गिनती मंगलवार को ही होगी। डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले रिटर्निंग आफिसर की टेबल पर शुरू की जाएगी और उसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर रविवार को संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षकों की निगरानी में रेंडमाइजेशन के दौरान मतगणना पार्टियों का गठन किया गया। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया की रिटर्निंग अफसरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव परिणाम की जानकारी आम लोगों को उपयुक्त माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनाव रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि आपके आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। अमर उजाला सर्च करें। अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed