{"_id":"6636240b1c98d38b8c027bbf","slug":"lok-sabha-election-congress-gives-complaint-to-election-commission-against-kangana-s-personal-remarks-on-vikr-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कंगना की विक्रमादित्य सिंह पर निजी टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कंगना की विक्रमादित्य सिंह पर निजी टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत
Sat, 04 May 2024 05:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 May 2024 05:34 PM IST
सार
मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की ओर से करसोग में बीते 2 मई को कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर की गई टिप्पणी का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदी आते ही नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की ओर से करसोग में बीते 2 मई को कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर की गई टिप्पणी का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। करसोग कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2 मई को करसोग के नाविंधार में अपने संबोधन के दौरान कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर निजी टिप्पणी की थी। कंगना कहा था कि जो अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता, वह महिलाओं का क्या सम्मान कर सकता है। उधर, सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम करसोग राजकुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है।
विज्ञापन