फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election, assembly byelection: All hospitals of Himachal will remain open on voting day, June 1.

Himachal Election: मतदान के दिन 1 जून को खुले रहेंगे हिमाचल के सभी अस्पताल, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

Tue, 14 May 2024 11:38 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2024 11:38 AM IST
सार

प्रदेश में 1 जून यानी कि मतदान के दिन लोग स्वास्थ्य सेवा से वंचित नहीं रहेंगे। इस दिन प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे। 

विज्ञापन
lok sabha election, assembly byelection: All hospitals of Himachal will remain open on voting day, June 1.
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में 1 जून यानी कि मतदान के दिन लोग स्वास्थ्य सेवा से वंचित नहीं रहेंगे। इस दिन प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मतदान वाले दिन स्वास्थ्य संस्थान खुला रखने के निर्देश जारी हुए हैं। इस निर्णय से आपात स्थिति में उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद मतदान के दिन सभी स्वास्थ्य संस्थानों को खुला रखने के लिए स्टाफ की तैनाती की जा रही है और चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है।  खास बात यह है कि बड़े अस्पताल ही नहीं बल्कि उपकेंद्र-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुले रहेंगे। यहां भी स्टाफ तैनात रहेगा। मतदान केंद्रों में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत आती है,तो उन्हें तुरंत साथ लगते स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया जा सकेगा। पहले मतदान के दिन केवल क्षेत्रीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपात स्थिति में उपचार सुविधा मुहैया होती थी। 

विज्ञापन


इस बार उपकेंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी खुला रखने के लिए कहा है। जिस जगह मतदान केंद्र बनाए जाते हैं, उससे सीएचसी काफी दूर होता है। इस सब को देखते हुए चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है। मतदान केंद्र के साथ लगने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी की मैपिंग भी की गई है ताकि आपातस्थिति में तुरंत मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सके। सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया िक मतदान के दिन स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे। जब तक मतदान होगा तब तक स्वास्थ्य संस्थान भी खुले रहेंगे। चुनाव आयोग के निर्देशों पर ऐसा किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात कर्मी बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। 

विज्ञापन

वोट डालने के दौरान दिक्कत होने पर मिलेगी नजदीकी अस्पताल में सुविधा बैलेट पेपर से मतदान
अस्पतालों में आपात स्थिति में ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। ड्यूटी देने वाले कर्मचारी अपना फार्म भरकर खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से सहायक निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाएंगे। इसके बाद उन्हें बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed