फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha election and assembly byelection: Candidates and leaders taking refuge in religious leaders

Himachal Election: प्रचार के दौरान धर्मगुरुओं की शरण में पहुंच रहे प्रत्याशी और नेता

Mon, 13 May 2024 11:16 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 11:16 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता धार्मिक संस्थाओं और गुरुओं के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha election and assembly byelection: Candidates and leaders taking refuge in religious leaders
धर्मगुरुओं की शरण में पहुंच रहे प्रत्याशी और नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान प्रत्याशी और पार्टियों क वरिष्ठ नेता धर्मगुरुओं की शरण में हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता धार्मिक संस्थाओं और गुरुओं के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं।  हिमाचल प्रदेश व बाहरी राज्यों में डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास, निरंकारी मिशन, बाबा बाल महाराज, डेरा बाबा रुद्रानंद, बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा समेत अन्य धार्मिक संतों और गुरुओं के करोड़ों में अनुयायी हैं। चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी व नेताओं का इनके अनुयायियों को साधने का प्रयास रहता है। हिमाचल में जैसे-जैसे चुनाव मतदान नजदीक आ रहा है, नेता धर्मगुरुओं के यहां शीश नवा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने भी बीते दिनों डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मुलाकात की। इसके साथ ही मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, शिमला ससंदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी, धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के भाजपा  प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने भी डेरा प्रमुख के दरबार में हािजरी भरी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने भी बाबा का आशीर्वाद लिया।  उपमंडल बंगाणा में डेरा बाबा रुद्रानंद सेवा समिति के धार्मिक कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने महाराज का आशीर्वाद दिया। उसी समय भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो भी महाराज के दरबार पहुंचे। मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रणौत और सुधीर शर्मा बौद्ध धर्म गुरु दलाईलामा से मिल चुके हैं। दलाई लामा के हिमाचल में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। 

विज्ञापन

बगलामुखी माता मंदिर में देशभर के नेता करवाते हैं हवन 
बगलामुखी माता के मंदिर में भी पार्टी नेताओं का जवामड़ा लगता है। हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के नेता और प्रत्याशी भी यहां शत्रुनाश को लेकर हवन करवाने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल के कई नेताओं ने भी यहां हवन व पाठ कराया है।

कुंडली में दिखवा रहे राजयोग
हिमाचल पार्टी प्रत्याशी राजयोग के लिए मंदिरों में जाकर पंडितों से भी मुलाकात करने में पीछे नहीं हैं। पंडितों से कुंडली दिखाकर राजयोग की बातें पूछी जा रही हैं। इसके अलावा मंदिरों में हवन और पाठ कर प्रचार में जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed