फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election 2024: Congress again got the survey done to find the winning candidate from Kangra-Hamirpur

Lok Sabha Election 2024: कांगड़ा-हमीरपुर सीट से जिताऊ प्रत्याशी तलाशने के लिए कांग्रेस ने फिर करवाया सर्वे

Tue, 30 Apr 2024 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक रघुवीर बाली के विकल्प तलाशने में हो रही देरी के चलते ही इन दोनों सीटों से कांग्रेस के टिकट अटक गए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Congress again got the survey done to find the winning candidate from Kangra-Hamirpur
कांग्रेस पार्टी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांगड़ा और हमीरपुर सीट से जिताऊ प्रत्याशी तलाशने को कांग्रेस ने फिर सर्वे करवाया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक रघुवीर बाली के विकल्प तलाशने में हो रही देरी के चलते ही इन दोनों सीटों से कांग्रेस के टिकट अटक गए हैं।  धर्मशाला, लाहौल-स्पीति और बड़सर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी अभी मंथन ही जारी है। महिला नेता को भी किसी एक सीट से प्रत्याशी बनाने को लेकर पार्टी में माथापच्ची हो रही है। 

विज्ञापन


हमीरपुर संसदीय सीट पर पार्टी के पास वर्तमान में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा प्रत्याशी के तौर पर दो बड़े चेहरे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। बीते दिनों हुए पार्टी सर्वे में मुकेश पहली पसंद के तौर पर सामने आए थे।  उधर बाली ने भी कांगड़ा से चुनाव लड़ने को लेकर रुचि नहीं दिखाई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाईकमान ने इन दाेनों सीटों से प्रत्याशी तय करने के लिए दोबारा स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से सर्वे करवाया गया है। ऐसे में प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी इस सर्वे को अधिमान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed