{"_id":"63c17db63b38130fc52ba42c","slug":"lohri-festival-was-celebrated-by-distributing-gajak-revdi-and-peanuts-bonfire-was-also-lit-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lohri festival: शिमला में गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांट मनाया लोहड़ी का त्योहार, अलाव भी जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lohri festival: शिमला में गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांट मनाया लोहड़ी का त्योहार, अलाव भी जलाया
Fri, 13 Jan 2023 09:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:42 PM IST
सार
प्रदेश की राजधानी शिमला में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांटी। वहीं शाम 5:30 बजे के करीब गंज बाजार में अलाव जलाया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों के साथ मनाई लोहड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गजक, रेवड़ी और मूंगफली बांटी। वहीं शाम 5:30 बजे के करीब गंज बाजार में अलाव जलाया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा की ओर से गुरुद्वारा में रात 7:00 से 9:00 बजे तक खिचड़ी का लंगर बांटा गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने यह जानकारी दी। रोटरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन ने हिमाचल प्रदेश मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय शिमला में लोहड़ी का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष जेके पाठक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर असम से आए एक मानसिक रोगी को उनके परिवार के सुपुर्द किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन रमेश ठाकुर, सचिव डॉ. आशा मारिया, मनवीर सिंह और रवि कांत जैन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी शिमला में लोगों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व भी बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन