फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown4.0: Himachal govt not in a hurry, more relax may be in Curfew, decisions on running buses on this day

Lockdown4.0: जल्दबाजी में नहीं हिमाचल सरकार, बसें चलाने पर इस दिन के बाद होगा फैसला

Sun, 17 May 2020 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Lockdown4.0: Himachal govt not in a hurry, more  relax may be in Curfew, decisions on running buses on this day
कर्फ्यू ढील में सब्जियां बेचती महिला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के बीच ही आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए कर्फ्यू में और ढील दे सकती है। लॉकडाउन के बीच कर्फ्यू में ढील की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है। इसे आहिस्ता-आहिस्ता पूरी तरह से खत्म भी किया जा सकता है। हालांकि, राज्य में बसें चलाने पर 20 मई के बाद ही फैसला होगा। लॉकडाउन-4 में किस तरह की छूट देनी है, इसके लिए हिमाचल सरकार केंद्रीय दिशा-निदेर्शों का इंतजार कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में इस बारे में चर्चा की गई कि सोमवार से लॉकडाउन-4 शुरू होने के बाद किस-किस तरह की और छूट दी जाए।

विज्ञापन


हालांकि, इस चर्चा का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। यह तय किया गया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जाए। इनका अध्ययन करने के बाद ही सरकार रियायतें जारी करेगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने इसकी पुष्टि की। क्या प्रदेश में बस सेवा शुरू की जा सकती है, इसके जवाब में मुख्य सचिव बोले कि इस बारे में 20 मई के बाद ही फैसला होगा। जल्दबाजी में सार्वजनिक परिवहन को शुरू करना ठीक नहीं होगा। इसके लिए सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत होगी। 

विज्ञापन

फिलहाल कर्फ्यू में है सात घंटे की ढील 
वर्तमान में कर्फ्यू में सात घंटे की ढील है। शिमला जिले में यह ढील सुबह साढ़े नौ से साढ़े चार बजे शाम तक है। अन्य जिलों में भी अलग-अलग शेड्यूल इसी तरह से निर्धारित हैं। इस अवधि में बगैर कर्फ्यू पास के वाहन चल रहे हैं। कर्फ्यू में पहले पांच घंटे छूट थी। आठ मई के बाद दो घंटे और बढ़ गए। फिर यह सात घंटे कर दिए गए। अब यह ढील और भी बढ़ सकती है। कर्फ्यू पूरी तरह से भी खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया बढ़ाने को लेकर असमंजस में सरकार 

Lockdown4.0: Himachal govt not in a hurry, more  relax may be in Curfew, decisions on running buses on this day
कर्फ्यू ढील के दौरान बाजार में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हिमाचल में किराया बढ़ाने को लेकर सरकार असमंजस में है। अमर उजाला में 15 मई को खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया में खूब चर्चा है। जनता की ओर से किराया बढ़ाने को लेकर तरह-तरह की टिपणियां की जा रही हैं। अब सरकार के लिए फैसला लेना चुनौतियों से कम नहीं है।

परिवहन निगम की माली हालत पहले से ही खराब है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अब हिमाचल केंद्र के लॉकडाउन-4 की घोषणा पर नजर बनाए हुए हैं। केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश सरकार में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed