फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown4.0: borders of districts starts opening in Himachal, approval to open auto-saloon

Lockdown4.0: हिमाचल में खुलने लगीं जिलों की सीमाएं, ऑटो चलाने और सैलून खोलने की मंजूरी

Tue, 19 May 2020 03:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/कुल्लू/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/कुल्लू/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Lockdown4.0: borders of districts starts opening in Himachal, approval to open auto-saloon
उपायुक्त ऊना संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चौथे चरण में हिमाचल में जिलों की सीमाएं खुलने लगी हैं। ऊना जिला प्रशासन ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए बिना ई-पास एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन की अनुमति दे दी है। यह अनुमति कर्फ्यू में ढील के दौरान ही रहेगी। ऊना जिला से बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन जिला की सीमाएं लगतीं हैं। 

विज्ञापन


उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार शाम को प्रेस वार्ता में कहा कि अब कर्फ्यू में ढील के दौरान लोग बिना पास के जिला के भीतर और राज्य में किसी दूसरे जिला में जा सकेंगे। लोग इसके लिए टैक्सी अथवा निजी वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। यही नहीं, ऊना में कर्फ्यू ढील भी एक घंटा बढ़ा दी है। अब जिला में सभी दुकानें सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुली रह सकेंगी। जिला में अब ऑटो भी चल सकेंगे। खेल परिसर को खोलने की अनुमति भी दी गई है। सैलून की दुकानें प्रशिक्षण के बाद खोली जा सकेंगी।  
विज्ञापन


ये रहेंगे बंद
जिले में लॉकडाउन चार जहां नए बदलाव के साथ शुरू हुआ है। वहीं कई संस्थान अभी भी नहीं खुल पाएंगे। इनमें स्कूल, शिक्षण संस्थान, कोचिंग क्लास, होटल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, थियेटर, पार्क, ऑडिटोरियम आदि शामिल हैं। इसके अलावा धार्मिक संस्थान खोलने पर भी अभी पाबंदी रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए भीड़ एकत्र करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अभी शुरू नहीं होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट

लॉकडाउन के चलते जिला ऊना में फंसे 2000 लोगों ने अपने घरों तक जाने के लिए आवेदन किया है। वहीं अंब-अंदौरा से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जाने के लिए 1400 आवेदन जिला प्रशासन के पास आए हैं। इनमें से 15 ने ऊना जिला प्रशासन के पास पंजीकरण किया है।

यह ट्रेन 20 मई को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने पर अभी तक हम फिलहाल रुके हुए हैं। उन्होंने यह बात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

कुल्लू में ऑटो चलाने, सोलन में सैलून खोलने  को मंजूरी

लॉकडाउन के चौथे चरण में जिला कुल्लू में ऑटो चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में ऑटो रिक्शा दौड़ सकेंगे। कुल्लू, मनाली, भुंतर में 600 से अधिक ऑटो हैं।

वहीं, सोलन में ढील के दौरान सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार को बार्बर और ब्यूटी पार्लर संचालक  दुकानें खोल पाएंगे। ऊना जिले में कर्फ्यू में ढील एक घंटा बढ़ा दी है। अब सुबह सात बजे से दुकानें खुल सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed