फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown on weekend tourism in Himachal

हिमाचल में वीकेंड टूरिज्म पर लगा 'लॉक', एक बार फिर कारोबार 'डाउन'

Sun, 18 Apr 2021 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Apr 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Lockdown on weekend tourism in Himachal
पर्यटक न आने से खाली पड़ा मालरोड। - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूटी चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगने के बाद हिमाचल में पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। हिल्स क्वीन शिमला में शनिवार को शहर के अधिकांश होटलों में कमरे खाली रहे। कुछ होटलों में महज पांच से 10 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी रही। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पर्यटन कारोबार पर असर पड़ना शुरू हो गया था लेकिन वीकेंड पर सैलानियों की आमद जारी थी। इस सप्ताह वीकेंड पर भी सैलानी शिमला नहीं पहुंचे हैं। कसौली में तो शनिवार को होटलियर शून्य फीसदी आक्यूपेंसी बता रहे हैं।

विज्ञापन


डलहौजी और धर्मशाला में भी अधिकतर होटल खाली है। शिमला के होटल कारोबारियों का कहना है कि अब हालात लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। सैलानियों के न आने के कारण होटल बंद करने की स्थिति आ गई है। कमाई न होने के चलते स्टाफ  को सेलरी देना संभव नहीं है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद का कहना है कि मौजूदा समय में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शिमला में वीकेंड टूरिज्म बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वीकेंड पर शिमला में टूरिस्टों के न आने से होटलों के अधिकतर कमरे खाली हैं। सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही। होटलों पर तालाबंदी की नौबत आ गई है।

विज्ञापन

एचआरटीसी ने कम किए चंडीगढ़ के लिए रूट

 कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चंडीगढ़ में जहां वीकेंड लॉकडॉउन लगाया गया है। ऐसे में एचआरटीसी की बसों में भी यात्रियों की संख्या कम हो गई। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने आधा दर्जन से अधिक बस रूट बंद किए हैं।

हलांकि चंडीगढ़ में लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई है।बंद किए गए सात रूटों की पुष्टि आरएम ऊना सुरेश धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की बसों यात्रियों की संख्या कम होने से कई बस रूट घाटे में चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed