फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown Himachal: Transport department engaged in preparations to ply buses

Lockdown Himachal: बसें चलाने की तैयारियों में जुटा परिवहन महकमा, दिए ये निर्देश

Wed, 29 Apr 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Himachal: Transport department engaged in preparations to ply buses
मास्क तैयार करता एचआरटीसी कर्मी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में बसों की आवाजाही को लेकर परिवहन विभाग और निगम तैयारियों में जुट गया है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए निगम की वर्कशॉप में एचआरटीसी कर्मचारियों की ड्यूटी मास्क तैयार करने में लगा दी है। चालकों-परिचालकों के लिए 15 हजार मास्क बनाए जाने हैं। इनमें निगम कर्मियों ने 11 हजार मास्क तैयार कर लिए हैं। सभी मास्क थ्री लेयर के होंगे। ये मास्क निगम की 27 वर्कशॉप में बनाए जा रहे हैं। दो मई तक 15 हजार मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक सबसे अधिक 700 मास्क सुंदरनगर डिपो ने तैयार किए हैं। सरकार की ओर से अगर विभागों के लिए मास्क बनाने हैं तो इसके लिए पथ परिवहन निगम तैयार है। 
विज्ञापन


बसों की सैनिटाइज के साथ बैटरियां चार्ज करने के निर्देश 
 परिवहन विभाग ने बसों को सैनिटाइज करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसों को करीब आधे से एक घंटे तक स्टार्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समय पर बसों की बैटरियां धोखा न दें। तीन मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करना है। इस दिन बसों की आवाजाही शुरू करने का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

हिमाचल में राहत, कोरोना का नया मरीज नहीं

वहीं, हिमाचल में पिछले एक सप्ताह से कोरोना का कोई मामला नहीं आने से प्रदेश के लोगों और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। प्रदेश के छह जिले ऐसे हैं, जहां यह बीमारी नहीं पहुंच पाई है। इनमें शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, किन्नौर और मंडी जिला शामिल है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि हिमाचल में कोरोना का कोई गंभीर मामला नहीं आया है।

अस्पतालों में जो मरीज हैं, उन सबकी हालात ठीक है। अब तक कोरोना के 40 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से अब 10 ही अस्पतालों में भर्ती हैं, 25 लोग स्वस्थ होकर चले गए हैं। चार प्रदेश से बाहर इलाज करवाने चले गए और एक की मौत हो गई थी। अभी ऊना जिले के 4, चंबा-हमीरपुर के 2-2, कांगड़ा और सिरमौर के 1-1 मरीज का इलाज चल रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की सैंपलिंग की जा रही है, जांच में इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed