फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh Painting Singing at home by childrens

Lockdown 2.0 in HP: कोई गायकी तो कुछ निखार रहे चित्रकला का हुनर

Fri, 24 Apr 2020 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज तन्हा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
पंकज तन्हा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 2.0 in Himachal Pradesh Painting Singing at home by childrens
नाहन में लॉकडाउन के बीच कैरम बोर्ड खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच घरों में खाली समय बिताने को लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कोई अपने गायकी तो कोई चित्रकला के हुनर को निखारने में लगा है। इसके अलावा लूडो और सांप-सीढ़ी का खेल भी सबको भा रहा है। जिला मुख्यालय नाहन में भी कुछ लोग परिवार के साथ रहकर अपने-अपने तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं। कई बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल और कॉलेज के समय चित्रकारी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे, लेकिन इन दिनों वे अपना यह हुनर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


रानीताल के अरविंद, संजीव गुप्ता और रोहित वर्मा ने बताया कि वे बच्चों के साथ कैरम बोर्ड, बैडमिंटन, लूडो और क्रिकेट खेल रहे हैं। घर की छत को ही क्रिकेट मैदान बना रखा है। गगन व दिव्या ने बताया कि उनके बेटे आरू को बचपन से चित्रकारी का शौक है। वह पढ़ाई के साथ चित्रकारी भी कर रहा है। गुन्नुघाट की निशा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें प्रकृति से बेहद लगाव है। लॉकडाउन के चलते घर में किचन गार्डन तैयार कर रही हैं। उन्होंने घर में सजावटी पौधे भी लगाए हैं।

विज्ञापन

बच्चों के साथ बड़े भी सोशल साइट्स पर सक्रिय हैं। नाहन शहर के युवा गायक सचिन ठाकुर, विदुषी पोखरियाल, मोनिका शर्मा, लोक गायक देवराज शर्मा, धर्मदत्त सहगल अपने गाए गीतों व गजलों को सोशल साइट्स में पोस्ट कर रहे हैं। 

समाज सेवा में दे रहे अपना योगदान
शहर के कुछ लोग समाज सेवा को तरजीह दे रहे हैं। महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। सैनवाला की बिमला, कौशल्या, सीमा, नाहन की संजीदा बेगम, पूनम ठाकुर घर में मास्क व चपातियां तैयार कर रही हैं। इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। शहर के कई समाजसेवी लोगों को घरों पर बनाया खाना पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed