{"_id":"5ebd55e58ebc3e908f686ba8","slug":"lockdown-1473-himachali-will-return-in-special-train-from-goa-on-may-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: गोवा से विशेष ट्रेन में इस दिन लौटेंगे 1473 हिमाचली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: गोवा से विशेष ट्रेन में इस दिन लौटेंगे 1473 हिमाचली
Thu, 14 May 2020 08:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गोवा से विशेष ट्रेन के माध्यम से शुक्रवार तड़के तीन बजे 1473 हिमाचली ऊना रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि बिलासपुर जिला के 22, चंबा के 129, हमीरपुर के 52, कांगड़ा के 317, किन्नौर से 1. कुल्लू से 397, मंडी से 406, शिमला से 77, सिरमौर से 23, सोलन से 37 तथा ऊना से 10 यात्री लौट रहे हैं। सबसे पहले जिला चंबा उसके बाद कांगड़ा, शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और ऊना के निवासियों को स्टेशन पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी को सैनिटाइज कर खाना और पानी दिया जाएगा। इसके बाद एचआरटीसी बसों से संबंधित जिलों को रवाना किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के लिए वैध पास के साथ यात्रा करने वाले जरूरतमंद लोगों की सुविधा को देखते हुए पेड टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे अब बंद दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में ढील के दौरान टैक्सी सेवा को प्रदेश सरकार ने बहाल कर दिया है, ऐसे में लोग किसी भी टैक्सी का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन