फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lighting shell fell on the house in Ansoli village, people stunned by the sound of explosion

Kangra: कांगड़ा के अनसोली में मकान पर गिरा सेना का लाइटनिंग शेल, धमाके की आवाज से सहमे लोग

Sun, 30 Oct 2022 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 07:32 PM IST
सार

अनसोली गांव में शनिवार रात एक मकान पर सेना का लाइटनिंग शेल गिर गया। इसके चलते स्थानीय व्यक्ति लकी कुमार के मकान को क्षति पहुंची है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे गांव के लोग सहम गए।

विज्ञापन
Lighting shell fell on the house in Ansoli village, people stunned by the sound of explosion
मकान पर गिरा लाइटिंग शेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत आते अनसोली गांव में शनिवार रात एक मकान पर सेना का लाइटनिंग शेल गिर गया। इसके चलते स्थानीय व्यक्ति लकी कुमार के मकान को क्षति पहुंची है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे गांव के लोग सहम गए। जानकारी के अनुसार अनसोली में शनिवार रात को एक जोरदार धमाके की आवाज आई,  जिससे पूरा गांव सहम गया। धमाके की आवाज सुनकर पंचायत प्रधान अंबिका देवी व गांव वालों ने इसकी जानकारी गगल पुलिस थाने को दी।

विज्ञापन


मौके पर टीम सहित पहुंचे थाना प्रभारी केसर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो जांच में पाया कि यह आर्मी का एक लाइट टॉर्च शेल है, जिसे रात को आकाश में रोशनी के लिए फेंका जाता है। इसे सीधा फेंका जाना था, लेकिन यह तिरछा होकर चला गया। इसके चलते मकान पर जा गिरा। हालांकि इसके धमाके से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोहाला गांव के जंगल में सेना की फायरिंग रेंज है, वहीं से यह शेल छोड़ा गया था। इस घटना के बारे में सेना को भी सूचित किया गया। सेना के जवान शनिवार रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने लाइटनिंग शेल को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed