फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   License renewal case: stir in the department after suspension of Assistant Commissioner

लाइसेंस नवीनीकरण मामला: सहायक आयुक्त के निलंबन के बाद विभाग में हड़कंप

Sun, 19 Jul 2020 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jul 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
License renewal case: stir in the department after suspension of Assistant Commissioner
स्वास्थ्य विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन कार्यालय मंडी में फूड लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर हुई हेराफेरी के मामले में मंडी में तैनात रहे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निलंबन के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में कई कर्मचारियों पर विभागीय गाज गिर सकती है। यह कर्मचारी विजिलेंस जांच के दायरे में भी हैं। इनसे पूछताछ की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर, साइबर कैफे और फूड सेफ्टी लाइसेंस के कार्यालय के बीच की कड़ी को भी तलाशा जा रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हेराफेरी का सारा नेटवर्क केवल अधिकारी के स्तर पर नहीं हो सकता। इसमें कई कर्मचारी और बाहरी लोग भी शामिल हो सकते हैं। शनिवार को मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस प्रकरण से जुड़े कारोबारियों समेत कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब करने की प्रक्रिया चलती रही। बताया जा रहा है कि सस्पेंड अधिकारी करीब एक माह पहले ही मंडी से हमीरपुर के लिए स्थानांतरित हुआ है।
विज्ञापन


जिला मंडी में फूड लाइसेंस के रिन्यूअल में हेराफेरी की शिकायतों के बाद विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संदर्भ में साइबर कैफे और विभागीय कार्यालय में रिकॉर्ड जब्त किया जा चुका है। आरोपी अधिकारी और संचालक के साथ पूछताछ भी की जा चुकी है। अब बीच की कड़ियों की तलाश है, जिन्होंने इस फ्राड को अंजाम तक पहुंचाया। कुछ जागरूक लोगों की शिकायतों के बाद मामला उजागर हुआ। चर्चा है कि कार्यालय में भी इस षड्यंत्र के गहरे तार जुड़े हो सकते हैं। उधर, एएसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed