फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leopard trapped in house in Karsog Mandi Himachal Pradesh

Mandi: कुत्ते के चक्कर में घर में घुसा तेंदुआ, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 23 Apr 2023 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Apr 2023 08:38 PM IST
सार

रविवार को करीब 4 बजे तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर घर से बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया गया।

विज्ञापन
Leopard trapped in house in Karsog Mandi Himachal Pradesh
पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

करसोग उपमंडल के केलोधार के समीप पेंदों गांव में शनिवार देर रात पालतू कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में तेंदुआ एक मकान के घुस गया। घर के सदस्यों को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। मकान मालिक सोमकृष्ण ने बताया कि जिस समय तेंदुआ घर के स्टोर में घुसा, उस समय घर पर उनका बेटा ही था। बेटे ने उन्हें बताया कि गोशाला स्टोर में कुत्ते घुस आए हैं, लेकिन बाद में ऊपर की मंजिल के लकड़ी के फर्श के बीच से देखा तो हैरान रह गए।

विज्ञापन


भीतर तेंदुआ था। इसकी सूचना वन विभाग और करसोग पुलिस को दी गई। इस पर सुंदरनगर से वन विभाग के वाइल्डलाइफ की टीम को बुलाया गया। ऐसे में रविवार को करीब 4 बजे तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर घर से बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया गया। इसे बाद में करसोग लाया गया है।
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम में सुंदरनगर से डॉ. कैलाश के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम करसोग पहुंची थी। तेंदुआ देर रात करीब 10 बजे रिहायशी मकान के एक स्टोर में घुसा था। करसोग वन मंडल के डीएफओ कृष्ण बाग नेगी का कहना है कि रेस्क्यू के बाद तेंदुए पर काबू पाया गया है। फिलहाल तेंदुए को करसोग लाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में और तेंदुए होने की भी आशंका है। इसके लिए वन विभाग गश्त बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed