{"_id":"5f79bfc48ebc3e9b9b45447c","slug":"leopard-kills-one-and-a-half-year-old-child-in-rohru-shimla-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को घर के बरामदे से उठा ले गया तेंदुआ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को घर के बरामदे से उठा ले गया तेंदुआ, मौत
Sun, 04 Oct 2020 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू़)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा (रोहडू़)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को बिजली गुल होने पर घर के बरामदे में निकले डेढ़ साल के मासूम को तेंदुआ उठाकर ले गया। घटना नेरवा तहसील की ग्राम पंचायत रुस्लाह के शेइला गांव में शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार शेइला गांव में मजदूरी करने वाले नेपाली दिनेश बहादुर अपने चार बच्चों के साथ शनिवार को शाम के समय कमरे में बैठे थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं।
विज्ञापन
इस बीच बिजली चली गई और सबसे छोटा बच्चा बरामदे में निकल गया। बच्चे के बाहर निकलते ही खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे के परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए। लोगों ने जैसे-तैसे बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे को परिजन नेरवा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में कई बार मादा तेंदुआ को दो शावकों के साथ देखा गया है।
विज्ञापन
मटलाना निवासी देवराज शर्मा दो माह में दो बार सीएम हेल्पलाइन में सूचना दे चुके हैं लेकिन वन विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चे पर हमलावर होने के बाद तेंदुए के आदमखोर होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों में इसकी दहशत है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़कर किसी वन्य प्राणी अभ्यारण्य में सुरक्षित छोड़ा जाए।
विज्ञापन