फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leh-Delhi Bus Service Resumes After Six Months; 12 Passengers Depart on First Day

Himachal: लेह-दिल्ली बस सेवा छह माह बाद फिर शुरू, पहले दिन रवाना हुए 12 यात्री

Tue, 26 May 2026 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 08:19 PM IST
सार

एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर बस को लेह के लिए रवाना किया। पहले दिन बस में करीब 12 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
Leh-Delhi Bus Service Resumes After Six Months; 12 Passengers Depart on First Day
लेह-दिल्ली बस सेवा छह माह बाद फिर शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा मंगलवार से शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर बस को लेह के लिए रवाना किया। पहले दिन बस में करीब 12 यात्री सवार थे। बस बर्फीले पहाड़ों के बीच से होकर गुजरी। बीआरओ से एनओसी मिलने और अंतरराज्यीय रूट की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निगम ने करीब छह महीने बाद बस सेवा बहाल कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बर्फबारी के चलते सर्दियों में बस सेवा को बंद कर दिया था

बर्फबारी के चलते सर्दियों में इस बस सेवा को बंद कर दिया था। अब मार्ग बहाल होने के साथ ही यह सेवा दोबारा शुरू हो गई है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। केलांग डिपो के आरएम अंशित शर्मा ने बताया कि यह बस सेवा राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर स्थित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान बस जिस्पा, दारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाटा लूप्स, नकी ला पास, तंगलंग ला, रुम्तसे और उपशी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर लेह पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लेह तक की कुल दूरी 990 किलोमीटर

बताया कि दिल्ली से लेह तक की कुल दूरी लगभग 990 किलोमीटर है और यात्रा का किराया 1839 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी एचआरटीसी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। निर्धारित समयसारिणी के अनुसार बस दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद बस अंबाला कैंट 3:50 बजे, चंडीगढ़ 6:20 बजे, मंडी रात्रि 10:55 बजे, कुल्लू रात्रि 1:30 बजे, मनाली रात्रि 2:30 बजे तथा प्रातः 5:30 बजे केलांग पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन शाम 7 बजे बस लेह पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed