{"_id":"5e526bd28ebc3ef3fa5c6b21","slug":"leaves-of-government-employees-cancelled-for-hp-vidhan-sabha-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र के बीच कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र के बीच कई विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Sun, 23 Feb 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा सत्र के बीच विभिन्न विभागों ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। केवल अपरिहार्य कारणों से ही कर्मचारियों का अवकाश मंजूर हो सकेगा। सरकार के विभिन्न विभागों ने इससे संबंधित आदेश जारी किए हैं। सरकार के सहकारिता विभाग ने सभी सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयकों को आदेश जारी किए हैं कि सत्र के बीच में छुट्टियां नहीं दी जाएं।
विज्ञापन
केवल आपात स्थिति में ही छुट्टियां मंजूर की जाएं। इससे विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब पूछने और अन्य जानकारी के लिए स्टाफ की उपलब्धता होगी। इसी तरह के आदेश कई अन्य विभागों ने भी जारी किए हैं।
विज्ञापन