फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Le Bowers reached Manali on foot to raise funds for ex servicemen

Kullu News: पैदल मनाली पहुंचे पूर्व सैनिकों के लिए चंदा जुटाने वाले लंदन के ले बोवर्स

Fri, 08 Dec 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Dec 2023 08:10 PM IST
सार

ले बोवर्स 12 दिन की पैदल यात्रा कर शुक्रवार को शिमला से मनाली पहुंचे। मनाली में समाजसेवी मेहर चंद ठाकुर ने उनका स्वागत किया। ले बोवर्स पूर्व सैनिकों के लिए धन एकत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Le Bowers reached Manali on foot to raise funds for ex servicemen
लंदन के ले बोवर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

लंदन के ले बोवर्स 12 दिन की पैदल यात्रा कर शुक्रवार को शिमला से मनाली पहुंचे। मनाली में समाजसेवी मेहर चंद ठाकुर ने उनका स्वागत किया। ले बोवर्स पूर्व सैनिकों के लिए धन एकत्रित कर रहे हैं। इसको लेकर वह शिमला से मनाली तक पैदल पहुंचे हैं। बोवर्स ने बताया कि उन्होंने शिमला से मनाली के पैदल रूट को मनाली के मेहर चंद की गाइडलाइन पर चुना है। ब्रिटेन में कई ऐसे पूर्व सैनिक हैं जो गरीबी की हालत में जिंदगी जी रहे हैं और वह उनकी मदद करने का बीड़ा उठा रहे हैं।

विज्ञापन


वह शिमला से तत्तापानी होते हुए करसोग, जंजैहली, गडागुशैणी, बंजार, बालीचौकी, पनारसा, भुंतर, मलाणा, कुल्लू, नग्गर, पतलीकूहल, बड़ाग्रां, क्लाथ और शालीन होकर मनाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि जंजैहली में उन्हें एक हिमाचली दोस्त ने शादी में बुलाया और यहां की संस्कृति देखकर वह खासे प्रभावित हुए। पिछले साल एवरेस्ट के बेस कैंप तक चढ़ाई करते हुए कैंसर पीड़ित ब्रिटेन के बच्चों के लिए उन्होंने धन एकत्रित किया था। मनाली निवासी मेहर चंद ठाकुर ने बताया कि ब्रिटेन के पर्वतारोही पहली बार मनाली आए हैं। एक सप्ताह तक मनाली रुकने के बाद वह गोवा जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed