{"_id":"5e6e294d8ebc3ea4ab2113e0","slug":"lantern-of-two-storey-building-collapsed-four-injured-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला भवन के लेंटर का एक हिस्सा टूटने से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला भवन के लेंटर का एक हिस्सा टूटने से चार लोग घायल
Sun, 15 Mar 2020 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 Mar 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला एनएच पर जाबली के समीप दोमंजिला भवन के लेंटर का एक हिस्सा टूटने से चार लोग गंभीर घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम करीब साढे़ पांच बजे का है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच जाबली के समीप दोमंजिला भवन के टॉप फ्लोर जो सड़क के साथ लगता है, उसमें तीन दुकानें जबकि निचला फ्लोर खाली है। दुकान में एक दुकान अजय जो सैलून का कार्य, हेम शंकर किरान की दुकान व घनश्याम का ढाबा है।
विज्ञापन
इन तीनों दुकानों का लेंटर अचानक टूटकर निचली मंजिल में गिर गया। उस समय सैलून में कटिंग करवाने के लिए अजय सहित चार लोग मौजूद थे। इनमें से तीन युवक प्रज्वल पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी गांव विंदल डाकखाना गलेहा तहसील कोटखाई जिला शिमला, प्रवेश आजाद पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव नेहरा डाकघर पनोग कोटखाई जिला शिमला, भरत भारद्वाज पुत्र रमेश निवासी गांव सनाहू डाकखाना क्यार तहसील ठियोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इन्हें संबंधित हादसे के दौरान चोटें आई हैं। इसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है