फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   landslide on Sangla Chitkul road Kinnaur, tourist vehicles damaged

किन्नौर: सांगला-छितकुल मार्ग पर गिरीं चट्टानें, पर्यटकों का वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 24 Jul 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के बटसेरी गुनसा के पास शनिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे से अचानक पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिरना शुरू हो गई। 

विज्ञापन
landslide on Sangla Chitkul road Kinnaur, tourist vehicles damaged
सांगला-छितकुल मार्ग पर गिरीं चट्टानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर बटसेरी के गुनसा के पास पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। प्रशासन ने एहतियातन सांगला से छितकुल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। दोपहर के समय सड़क पर पर्यटकों का वाहन भी पत्थरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि वाहन में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। क्षेत्र में अभी भी पहाड़ी से चट्टानों के गिरने का खतरा बरकरार है।  जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के बटसेरी गुनसा के पास शनिवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे से अचानक पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिरना शुरू हो गई।

विज्ञापन


लगातार चट्टानों के गिरने से प्रशासन ने एहतियात तौर पर सांगला से छितकुल की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि बटसेरी के पास पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने से दोपहर के समय एक पर्यटक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हैं। गनीमत रही कि वाहन में बैठे लोगों का कोई जानी नुकसान नही हुआ है। पहाड़ी से लगातार भारी भरकम चट्टानों के गिरने से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सांगला से छितकुल की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


बंजार-सैंज हाईवे 305 पर गिरा पेड़
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सांगला राकेश नेगी ने कहा कि अवरुद्ध सड़क को जल्द खोले जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानों के गिरने से सड़क को बहाल करने में समय लग रहा है। बरसात कुल्लू जिलावासियों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार रात को जिला के कई इलाकों में बारिश होने से भूस्खलन व पेड़ों का गिरना जारी है। औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 पेड़ गिरने से करीब चार घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। इस कारण दूध की गाड़ी के साथ निगम की बसें और अन्य छोटे वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। कुल्लू आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।                             

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed