{"_id":"61272f258ebc3e79eb195447","slug":"landslide-on-chandigarh-manali-national-highway-near-saat-meel-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंडी में चंडीगढ़-मनाली एनएच समेत 32 सड़कों पर ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मंडी में चंडीगढ़-मनाली एनएच समेत 32 सड़कों पर ठप रहा यातायात
Thu, 26 Aug 2021 07:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:47 PM IST
सार
एनएच सात मील के पास सुबह साढे़ पांच बजे भूस्खलन से बंद हो गया। इसे करीब 11 बजे बहाल किया गया। दोपहर 12 बजे फिर से हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भारी बारिश से गुरुवार को चंडीगढ़-मनाली एनएच समेत करीब 32 सड़कें भूस्खलन के कारण प्रभावित रहीं। एनएच सात मील के पास सुबह साढे़ पांच बजे भूस्खलन से बंद हो गया। इसे करीब 11 बजे बहाल किया गया। दोपहर 12 बजे फिर से हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़े-बड़े पत्थर गिरने से कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त भी हुई है। भूस्खलन होने के बाद इसे करीब एक बजे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। इस दौरान कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया कटौला-बजौरा के रास्ते भेजा।
विज्ञापन
गुरुवार को जिलेभर में 32 सड़कें भूस्खलन के कारण बाधित रहीं जिन्हें देर सायं तक बहाल कर दिया गया है। केवल चार मार्ग बहाल होना शेष रहे हैं। ये मार्ग मंडी-अनकैंची, कुशमल कोटली, सनारली-शंकर देहरा वाया रायगढ़ जंजैहली और सुरसी काहन-नांदला-चन्याण-जस्सल मार्ग हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडी सुरेश कुमार धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन