Himachal: पहाड़ी दरकी, मलबा टकराने से हवा में लटकी निजी बस, दो यात्री घायल, देखें वीडियो
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और अगला हिस्सा सड़क से बाहर चला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा। मलबे की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सीधे खाई की ओर मुड़ गई और सड़क किनारे हवा में लटक गई। चालक ने तेजी से ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया, जिससे बड़ा होने से हादसा टल गया। हालांकि मलबे के गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए हैं।
हालांकि इस हादसे में दो यात्री हेम राज (मटोगा, तहसील चुराह) और करण (बघेईगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उन्हें चोटें आईं। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण बस सड़क किनारे हवा में लटक गई, जिससे दो यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने यात्रियों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर पहुंचे। मंत्री शनिवार को तीसा दौरे पर थे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित यात्रियों को सहायता राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया।