{"_id":"618b7f7a8aff672955408174","slug":"landslide-blocks-national-highway-near-theog-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: देवीमोड़ के समीप भूस्खलन, एनएच-5 पर लगा पांच किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: देवीमोड़ के समीप भूस्खलन, एनएच-5 पर लगा पांच किमी लंबा जाम
Wed, 10 Nov 2021 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:21 PM IST
सार
भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
एनएच को बहाल करने में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला रामपुर नेशनल हाईवे पर ठियोग के समीप देवी मोड़ में भूस्खलन होने से एनएच करीब तीन घंटे बाधित रहा। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय एनएच से कोई वाहन नहीं गुज रहा था। एनएच प्राधिकरण ने सूचना मिलते ही कड़ी मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे के करीब सड़क के ऊपरी तरफ की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके कारण एनएच-5 भारत-तिब्बत सीमा सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क से कोई वाहन भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। इससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे हजारों लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। एनएच प्राधिकरण ने मशीनों की मदद से करीब छह बजे सड़क को यातायात को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए थे। मगर मलबा अधिक होने के कारण 11 बजे तक यातायात बहाल नहीं पाया है। एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि दोपहर तक एनएच को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन