बिजली चोरी पकड़े जाने पर मकान मालिक ने पीटा आउटसोर्स कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की चोरी पकड़े जाने पर गुस्साए आरोपी ने बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी से जमकर मारपीट की। आरोप है कि कर्मी को कमरे में बंद किया और वीडियो को डिलीट करने की कभी कोशिश की गई। मौके पर खूब हंगामा हुआ। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा है। धर्मपुर में बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी अजय ठाकुर ने शिकायत में कहा कि वह सात जुलाई को जोढन गांव में बिजली मीटर की रीडिंग लेने गया था। उसने देखा कि बिजली चोरी के लिए तारों में हेरफेर किया गया है। वह इसका वीडियो बनाने लगा। इतने में घर के मालिक ने उस पर हमला कर दिया। उसका फोन छीनने की कोशिश कर कमरे में बंद कर दिया। उसने इसके बारे में कनिष्ठ अभिंयता को भी मेसेज से सूचित किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी इसी उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था, लेकिन फिर भी वह नहीं माना। दोबारा मीटर से बिजली चोरी कर रहा था। उधर, आरोपी ने कहा कि उस पर लगाए आरोप झूठे हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कहा कि उनकी आपस में नहीं बनती है, इसलिए यह आरोप लगाए गए हैं। पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस चौकी प्रभारी टीहरा नरेश शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि अजय ठाकुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। विद्युत मंडल धर्मपुर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता ई. विवेक धीमान ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जांच टीम का गठन किया जाएगा। उसके बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।