Himachal News: लाखों उपभोक्ताओं को राहत, राशन डिपुओं में मिलेगा 14 किलो आटा
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भारी खबर है। उन्हें अगले माह तीन किलो ज्यादा यानी 14 किलो आटा मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के लिए राशन की अलॉटमेंट जारी कर दी है। अगले माह एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड 14 किलो आटा मिलेगा। सभी डिपो होल्डरों को 14 किलो के हिसाब से आटे की डिमांड देने के लिए कहा गया है। हालांकि चावल अभी पांच किलो प्रति कार्ड के हिसाब से ही मिलेगा। इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे पहले अप्रैल माह से डिपुओं में उपभोक्ताओं को 11 किलो प्रति राशन कार्ड के हिसाब से आटा दिया जा रहा था।
प्रदेश में कुल 19.50 लाख राशनकार्ड धारक है, जिनमें करीब 12 लाख राशन कार्ड एपीएल परिवारों के है। इन्हें इसका फायदा मिलेगा। डिपुओं पर सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें आटा, चावल समेत तीन दालें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने डिपो होल्डरों को महीने की पहली तारीख को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं।
उधर, इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि अगस्त माह में एपीएल उपभोक्ताओं को 14 किलो आटा मिलेगा। इसके लिए डिपो होल्डरों को बढ़ाए गए कोटे के अनुसार डिमांड भेजने को कहा गया है।