{"_id":"649463aa70d11e018c0d98a8","slug":"lahaul-third-edition-of-rally-of-himalayas-from-october-5-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: रैली ऑफ हिमालयाज के तीसरा संस्करण 5 अक्टूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: रैली ऑफ हिमालयाज के तीसरा संस्करण 5 अक्टूबर से
Thu, 22 Jun 2023 08:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jun 2023 08:37 PM IST
सार
रैली ऑफ हिमालयाज से जिले के पर्यटन व्यवसाय को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने में रैली मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
रैली ऑफ हिमालयाज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन और फेडरेशन ऑफ दी मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया रैली ऑफ हिमालयाज के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा। 5 से 5 अक्टूबर तक रैली होगी। इसका मुख्य उद्देश्य लाहौल-स्पीति के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करना रहेगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि रैली ऑफ हिमालयाज से जिले के पर्यटन व्यवसाय को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने में रैली मील का पत्थर साबित होगी। जिले में साहसिक व शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने की कार्य योजना के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एडवेंचर रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। रैली सिस्सू से ग्रांफू, रोहतांग, लोसर, काजा और काजा से लोसर, ग्रांफू होते हुए सिस्सू पहुंचेगी। सिस्सू से जिस्पा और बारालाचा दर्रा को भी रैली को शामिल किया गया है।
विज्ञापन