{"_id":"612b8702fb07b26f3b62b205","slug":"lahaul-spiti-himachal-news-congress-shows-black-flags-to-cm-jai-ram-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: सीएम को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, गो बैक के भी लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: सीएम को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, गो बैक के भी लगाए नारे
Sun, 29 Aug 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:40 PM IST
सार
लाहौल-स्पीति कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लाहौल-स्पीति की याद नहीं आई। अब जब सरकार के पास चुनाव के लिए एक वर्ष बचा है, तब मुख्यमंत्री को लाहौल की याद आ रही है
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय लाहौल-स्पीति जिले के एक दिवसीय दौरे पर रविवार को लाहौल पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे भी लगाए। उदयपुर में जनसभा संबोधित करने के बाद जब मुख्यमंत्री केलांग आ रहे थे, तो यूरनाथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का काफिला आने से पहले ही जयराम ठाकुर गो बैक की नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लाहौल-स्पीति की याद नहीं आई। अब जब सरकार के पास चुनाव के लिए एक वर्ष बचा है, तब मुख्यमंत्री को लाहौल की याद आ रही है। केलांग अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में लोगों के पास सड़कों पर उतरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय केलांग में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत और उपाध्यक्ष कुंगा बौद्ध ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की नाकामी के चलते क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त नहीं हो पा रहे। जब तक डॉक्टरों के रिक्त पद नहीं भरे जाते, भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन