{"_id":"6489c1d140e00a821108c9d3","slug":"lahaul-spiti-cement-laden-truck-overturns-on-manali-leh-road-near-ropsang-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali Leh Road: सीमेंट का ट्रक पलटने से बड़े वाहनों के लिए दस घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Leh Road: सीमेंट का ट्रक पलटने से बड़े वाहनों के लिए दस घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
Wed, 14 Jun 2023 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 08:22 PM IST
सार
रोपसंग गांव के पास मनाली-लेह मार्ग पर सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सामरिक मार्ग पर दोनों ओर ट्रक और बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन
सड़क पर पलटा ट्रक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमेंट से लदा एक ट्रक मनाली-लेह मार्ग के रोपसंग के पास सड़क पर पलट गया। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। बीआरओ ने बुधवार सुबह करीब 10:12 बजे सड़क से ट्रक को हटाकर हाईवे तीन को बड़े वाहनों के लिए खोला। इससे पहले सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर सिस्सू से शूलिंग तक करीब तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लेह की ओर सेना के लिए रसद और अन्य सामग्री लेकर जा रहे ट्रक, सेना के वाहन और एचआरटीसी की बसें भी फंसी रहीं।
विज्ञापन
10 घंटे तक हाईवे बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आया। इन दिनों घाटी में पर्यटन सीजन के बीच कुछ देर के लिए सड़क बंद हो जाए तो छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे लोगों का कहना है कि एक घंटे की समस्या के चलते उन्हें दस घंटे तक रुकना पड़ा। सूचना के बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह 10:12 मिनट पर सड़क को खोला गया।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 1:30 बजे रोपसंग गांव के पास मनाली-लेह मार्ग में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। सामरिक मार्ग पर दोनों ओर ट्रक और बसें फंसी रहीं। खासकर रात से कई ट्रक सड़क पर खड़े रहे। इस जगह छोटे वाहनों को भी बड़ी मुश्किल से निकाला गया। हादसे की सूचना के बाद सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन के सहायक अभियंता बीडी धीमान मशीनरी और कामगारों को लेकर मौके पर पहुंचे। धीमान ने बताया कि पहले मजदूरों की सहायता से ट्रक में फंसे सीमेंट के बोरियों को बाहर निकाला गया। उसके बाद ट्रक को मशीन की मदद से किनारे पर लाया गया। धीमान ने बताया बुधवार सुबह 10:12 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन