फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lahaul: Ninth National Women's Ice Hockey Championship from 16 January in Kaza

काजा: माइनस 20 डिग्री तापमान में 16 जनवरी से होगी राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप

Sat, 15 Jan 2022 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jan 2022 06:47 PM IST
सार

एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा विशिष्ट अतिथि होंगे। राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें भाग ले रही हैं। काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
Lahaul: Ninth National Women's Ice Hockey Championship from 16 January in Kaza
राष्ट्रीय प्रतियाेगिता के लिए सजा आइस हॉकी स्टेडियम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा में 16 जनवरी से पांच दिवसीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप शुरू होगी। इसमें देशभर की छह टीमें भाग ले रही हैं। 20 जनवरी तक चलने वाली चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा विशिष्ट अतिथि होंगे। राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें भाग ले रही हैं। काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएंगे।

विज्ञापन


इसमें डांस ऑन आइस हॉकी, रावमापा काजा की छात्राओं का लोक नृत्य, आइस हॉकी मैच, एक आइस हॉकी मैच पुरुष और महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। आर्मी बैंड की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। एडीएम ने बताया कि 25 दिसंबर, 2021 से शुरू हुए नेशनल आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप का समापन शनिवार हो गया है। शिविर में देशभर के 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा, टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, लोबजंग, पालजोर बोद्ध, बीडीसी चेयरमैन डोलकर डोलमा, उपाध्यक्ष टाकपा तंयोत सहित पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed