{"_id":"61eaa514290c826eca78064e","slug":"lahaul-kilar-keylong-manali-road-remained-closed-for-hours-for-the-second-day-due-to-avalanche","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: हिमस्खलन से दूसरे दिन भी घंटों बंद रहा किलाड़-केलांग-मनाली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: हिमस्खलन से दूसरे दिन भी घंटों बंद रहा किलाड़-केलांग-मनाली मार्ग
Fri, 21 Jan 2022 05:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:53 PM IST
सार
शुक्रवार को दूसरे दिन भी हिमस्खलन के कारण किलाड़-केलांग-मनाली मार्ग घंटों तक बंद रहा। कड़ाके की ठंड के बीच मार्ग के दोनों ओर फंसे दर्जनों वाहनों में लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
हिमस्खलन(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार हिमस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी हिमस्खलन के कारण किलाड़-केलांग-मनाली मार्ग घंटों तक बंद रहा। कड़ाके की ठंड के बीच मार्ग के दोनों ओर फंसे दर्जनों वाहनों में लोग परेशान होते रहे। शुक्रवार को भी लाहौल घाटी और कुल्लू जिले में मौसम खराब रहा। बर्फबारी के साथ बारिश का दौर जारी रहा। उधर, मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन की टीम मशीनरी लेकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
यह मार्ग न केवल किलाड़-मनाली, बल्कि तांदी-संसारीनाला-जम्मू को भी जोड़ता है। उल्लेखनीय है कि तिंदी के साथ कडुनाला के पास बुधवार रात को भी हिमखंड गिर गया था। इससे मार्ग घंटों तक यातायात के लिए बंद रहा। बीआरओ के 94 आरसीसी के अधिकारी पाल राज ने बताया कि रोहली-कडुनाला के बीच आए हिमस्खलन को हटा दिया है। गुरुवार रात से बंद मार्ग को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सड़क से मलबा हटाकर खोल दिया है।
विज्ञापन