{"_id":"61ffd80d96789223524b52fb","slug":"lahaul-avalanche-in-lahaul-s-jispa-as-soon-as-the-weather-opens-there-is-no-loss-of-life-and-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल: मौसम खुलते ही लाहौल के जिस्पा में हिमस्खलन, जानमाल का नहीं नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल: मौसम खुलते ही लाहौल के जिस्पा में हिमस्खलन, जानमाल का नहीं नुकसान
Sun, 06 Feb 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:46 PM IST
सार
जिस्पा के वामतट पर स्थित पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने के बाद हिमखंड गिरने का क्रम जारी हो गया है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले समेत पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
लाहौल के जिस्पा में हिमस्खलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल में रविवार को हल्की धूप खिलते ही जिस्पा के वामतट पर स्थित पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ है। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने के बाद हिमखंड गिरने का क्रम जारी हो गया है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले समेत पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालांकि हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (सासे) ने कुल्लू, लाहौल, किन्नौर, चंबा और राजधानी शिमला में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
जिला लाहौल-स्पीति के कई हिस्सों में रविवार को जिस्पा के समेत हिमस्खलन हुआ है, लेकिन किसी भी क्षेत्र से सड़क अवरूद्ध होने और नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लोगों से हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाने की एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि जिस्पा में हिमस्खलन हुआ है, जिसमें नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने लोगों से हिमस्खलन की रेंज वाले क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, दिसंबर से हो रही भारी बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग एक माह से यातायात के लिए बंद पड़ा है। इस मार्ग पर 8 से 10 फीट तक बर्फ गिरी है। जिससे हटाना आसान नहीं है। इस सीजन की बर्फबारी खत्म होते ही सीमा सुरक्षा संगठन अप्रैल में मनाली-लेह मार्ग को यातायात के लिए बहाल करेगा। जबकि मनाली से केलांग तक मार्ग की बहाली का काम चला है।